1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

EVM में स्टार्स, जानिए Exit Polls 2019 में चमकेगा कौनसा ‘सितारा’

Lok Sabha Result 2019 ब्रज में फिल्म जगत से राजनीति में भी अपना दम दिखा चुके दो बड़े सितारों के भाग्य का फैसला होना है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

May 22, 2019

Hema Malini Raj Babbar

EVM में स्टार्स, जानिए Exit Polls 2019 में चमकेगा कौनसा ‘सितारा’

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 का चुनाव परिणाम आने में घंटों की दूरी रह गई है। कल यानि 23 तारीख को तय हो जाएगा कि जनता को कौन पसंद आया किसे नकारा। नेताओं की ही नहीं है अभिनेताओं की भी किस्मत ईवीएम में कैद है। ब्रज में फिल्म जगत से राजनीति में भी अपना दम दिखा चुके दो बड़े सितारों के भाग्य का फैसला होना है। इनमें से एक हैं कांग्रेस के राज बब्बर और भाजपा की हेमा मालिनी। राज बब्बर फेतहपुर सीकरी से मैदान में हैं तो हेमा मालिनी भाजपा की टिकट पर दोबारा मथुरा से मैदान में हैं।

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने इस बार के चुनाव में कहा कि वह ‘ब्रज की जोगिन’ की तरह ब्रज वासियों की सेवा करना चाहती हैं। एग्जिट पोल से आ रहे रुझान पर गौर करें तो ब्रज ने हेमा को जोगिन बनने के मौका दे दिया है। हालांकि हेमा मालिनी का विरोध भी चुनाव से पहले कम नहीं था लेकिन मोदी लहर, भाजपा के संगठन की व्यूह रचना और हेमा के जादू ने उनकी राह आसान कर दी। हेमा ने प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। ट्रैक्टर चलाया, खेतों में गेहूं काटे। उनकी जीत तय मानी जा रही है। हेमा के सामने कांग्रेस के महेश पाठक और राष्ट्रीय लोकदल के कुंवर नरेंद्र सिंह मैदान में हैं।

राज बब्बर

वहीं बात करें राज बब्बर की तो वह इस बार कभी मुगलिया शान रही फतेहपुर सीकरी से मैदान में हैं। इससे पहले राज बब्बर मुरादाबाद चुनाव लड़ने पहुंचे। अचानक उन्होंने ऐलान किया कि जनता की मांग पर अब वह फतेहपुर सीकरी से ही चुनाव लड़ेंगे। इस ऊहापोह की वजह से राज बब्बर का यहां नुकसान हुआ है। राज बब्बर के साथ उतने लोग नहीं जुड़ पाए जितने जुड़ सकते थे। यह सीट पहले से भाजपा के खाते में हैं। यहां से भाजपा के चौधरी बाबूलाल सांसद हैं। इस बार भाजपा ने उनका टिकट काट दिया और राज कुमार चाहर को मैदान में उतारा। यानि की राज बब्बर की टक्कर राज कुमार चाहर से है। एग्जिट पोल के मुताबिक सीट इस बार भी भाजपा के खाते में जाएगी। हालांकि राज बब्बर बहुत दमदारी से चुनाव लड़े लेकिन मोदी लहर के चलते जीत संभव नहीं दिख रही। राज बब्बर अपने बलबूते लड़े, और मजबूती से लड़े इसी काऱण इस बार जीत का अंतर कम होगा। यहां भाजपा जीतती भी है तो प्रत्याशी की बदौलत नहीं मोदी लहर की बदौलत।

Story Loader