
आगरा। समाजवादी पार्टी कार्यालय फतेहाबाद रोड स्थित पर महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के नेतृत्व में मासिक वैठक रखी गई। जिसका मुख्य एजेंडा 14 अप्रैल को डॉक्टर बाबा साहब की आंबेडकर जयंती और 2019 के चुनाव को मद्देनजर रखते हुए बूथ कमेटी को मजबूत करने के लिए पार्टी के कार्येकर्ताओ को निर्देशित किया। कार्यकर्ताओं से कहा जो बूथ से मजबूत होता है वही वोट से मजबूत होता है, उसी का संगठन भी मजबूत होता है।
14 अप्रैल को जयंती के बारे में बताया
महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के लोग आने 14 अप्रैल को भारत के संविधान के रचयिता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी की जयंती एक गोष्ठी के रूप में धूमधाम से आयोजित कर एक मंच बनाके उनके लिखे हुए संविधानों के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं व हर वर्ग के समाज के लोगों तक पहुंचाने का समाजवादी पार्टी के लोग काम करेंगे। इस दौरान कहा कि बाबा साहब के आंबेडकर जयंती पर हो रहे विकास कार्यों की भाजपा सरकार द्वारा धीमी गति यही बताती है कि भाजपा दलित समाज का विरोधी काम कर रही है। जिस तरह से दलित समाज के भाजपा सांसद अपनी पार्टी को दलित समाज का विरोधी बता रहे हैं और खुलकर सामने आ कर कह रहे हैं कि हमें दलित होने के नाते सही सम्मान पार्टी मे नहीं दिया जा रहा। उनका विरोध यही बताता है कि जो महात्मा गांधी जी की जय नहीं बोल सकते जो गोडसे से की जय करने वाले हो वह बाबा साहब के नाम पर सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेख सकते हैं। वह कभी किसी भी समाज का भला नही कर सकते। जनता को अब समझना चाहिए कि भाजपा जैसी पार्टी सिर्फ जाती धर्म की राजनीति व भड़काऊ भाषण देकर युवाओं को नौकरी ना देने की जगह उनको हिंदू मुस्लिम के मुद्दों पर उलझाकर कर सिर्फ वोट बैंक बनाना जानती है।
सभी को साथ लेकर चलती है सपा
महानगर महानगर मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि समाजवादी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो हर समाज के वर्ग के लोग साथ लेकर चलती है। उनके दुख सुख में साथ रहती है, इसी तरह 14 अप्रैल को होने वाले डॉक्टर बाबा साहब के अंबेडकर जयंती एक गोष्ठी के रूप मे भव्य तरीके से महानगर समाजवादी पार्टी की टीम जोरों-शोरों से बाबा साहब की आंबेडकर जयंती मनाएगी।
इस मीटिंग मे ये रहे मौजूद
महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार,राहुल चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता, गौरव जैन,देवेंद्र यादव, मुकेश यादव, पप्पू यादव, निर्वेश शर्मा, अनूप यादव, फ़िरोज़ खान, देवेंद्र राठौर, सतीश चाहर, अंकुर श्रीवास्तव, बबलू शरीफ, फारुख शेयर, मोनिका नाज़ खान, गीता,शाक्य, नेहा शर्मा, सौरभ खुराना, मनमोहन शर्मा, प्रशांत पचौरी, कृष्ण वर्मा, सुरेश दिवाकर, भीम दिवाकर, कुलदीप सक्सेना, पंकज अग्रवाल, कुलदीप वाल्मीकि, लाला भाई, सचिन चतुर्वेदी, करन बत्रा, संजीव यादव आदि मौजूद थे।
Published on:
08 Apr 2018 04:12 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
