
Mayawati
लखनऊ. 2 अप्रैल को सप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी के फैसले के खिलाफ दलितों के भारत बंद आंदोलन को सफल बताते हुए बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने कहा है कि मोदी सरकार इससे भयभीत है और इसीलिए दलितों पर उत्पीड़न करवा रही है।
हमारी सरकार बनी तो दलितों के खिलाफ केस वापस लिए जाएंगे-
मायावती ने अपने आवास में प्रेस कांफ्रेंस कर आज भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि आंदोलन से डरी भाजपा ने दलितों का उत्पीड़न शुरू कर दिया है। और भाजपा शासित राज्यों में प्रशासनिक अफसर दलित परिवारों को गिरफ्तार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दलितों के साथ न्याय नहीं कर रही है। हमारी सरकार बनी तो हम देश से भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे। वहीं दलितों के खिलाफ किए गए केस वापस लिए जाएंगे। मायावती ने धमकी भरे लहजे में यह भी कहा कि दलितों के खिलाफ बेवजह केस दर्ज कर भाजपा आग से न खेले। उन्होंने कहा है कि आंदोलन में हिस्सा लेने वाले दलितों पर अत्याचार की खबरें मिल रही हैं। यह नहीं होना चाहिए।
देश में इमरजेंसी से बदतर हालात हैं-
इस दौरान बसपा सुप्रीमो ने भाजपा के दलित सासंदों पर तंज कसते हुए कहा कि मुझे भरोसा है कि देश के स्वाभिमानी दलित समाज के लोग स्वार्थी और बिकाऊ मानसिकता वाले सासंदों को माफ नहीं करेंगे। मायावती ने यहां पीएम मोदी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि देश में इमरजेंसी से बदतर हालात हैं।
दो अप्रैल को हुआ था भारत बंद-
आपको बता दें कि दलितों व आदिवासियों के उत्पीड़न पर सीधे गिरफ्तारी और केस दर्ज होने पर रोक लगाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में 2 अप्रैल को दलित संगठनों ने भारत बंद किया था। इस दौरान यूपी समेत कई राज्यों में हिंसा के मामले सामने आए थे। जिसके लिए सत्ता दल व विपक्षीदलों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए।
Published on:
8 Apr 2018, 2:26 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.