2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपर्णा यादव का होगा तलाक? प्रतीक यादव ने तोड़ी चुप्पी

Aparna Yadav News: अपर्णा यादव के खिलाफ इंस्टाग्राम पर हुए विवादित पोस्ट को लेकर उनके पति प्रतीक यादव ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। अपर्णा यादव की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anuj Singh

Jan 22, 2026

प्रतीक यादव ने तोड़ी चुप्पी

प्रतीक यादव ने तोड़ी चुप्पी

Aparna Yadav-Prateek Yadav Divorce Latest Update: यूपी की राजनीति में छाए विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। भाजपा नेत्री और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पोती अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी के खिलाफ इंस्टाग्राम पर किए गए विस्फोटक पोस्ट को लेकर अब तक चुप्पी साध रखी थी। लेकिन अब प्रतीक यादव ने इस पूरे मामले पर पहली बार खुलकर बात की है। उन्होंने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कई अफवाहों पर भी विराम लगा दिया।

क्या था विवाद का पूरा मामला?

कुछ दिन पहले प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपर्णा यादव के खिलाफ काफी आपत्तिजनक और निजी पोस्ट किए गए थे। इन पोस्ट में अपर्णा यादव पर गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिससे सोशल मीडिया पर खूब हंगामा हुआ। लोग हैरान थे कि पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ ऐसा पोस्ट कैसे कर दिया। पोस्ट इतने विवादास्पद थे कि अपर्णा के भाई ने कहा कि यह अकाउंट हैक हो गया होगा। कुछ ने यह भी कयास लगाया कि लंदन से किसी ने यह पोस्ट डाले हैं या कोई और व्यक्ति प्रतीक के अकाउंट का इस्तेमाल कर रहा है।

प्रतीक यादव की पहली प्रतिक्रिया

जब मीडिया ने प्रतीक यादव से इन पोस्ट के बारे में सीधे सवाल किया, तो उन्होंने साफ कहा, "यह मेरा निजी मामला है और इस पर मैं कोई बात नहीं करना चाहता हूं।" प्रतीक ने इस एक वाक्य में पूरे विवाद को निजी बताकर खारिज कर दिया। उन्होंने न तो पोस्ट की पुष्टि की और न ही इनकार किया। साथ ही उन्होंने उन सभी अफवाहों को भी खत्म कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि उनका अकाउंट हैक हो गया था या कोई और व्यक्ति लंदन से पोस्ट कर रहा है। प्रतीक के इस बयान से साफ हो गया कि पोस्ट उन्होंने ही किए थे और यह उनका निजी फैसला था।

अब क्या होगा आगे?

प्रतीक यादव के इस बयान के बाद विवाद थोड़ा शांत हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा अभी भी जारी है। अपर्णा यादव इस मामले पर अभी तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दी हैं। यह घटना यादव परिवार और भाजपा की राजनीति में नई बहस छेड़ सकती है। लोग जानना चाहते हैं कि पति-पत्नी के बीच क्या ऐसा विवाद हुआ कि इतने गंभीर आरोप लग गए। फिलहाल प्रतीक यादव ने चुप्पी तोड़ी है, लेकिन उन्होंने ज्यादा कुछ खुलासा नहीं किया। यह मामला अब भी रहस्यमयी बना हुआ है और भविष्य में और खुलासे हो सकते हैं।

Story Loader