20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोली मारकर बदमाशों ने लूट ली अपाचे बाइक

थाना सैंया के ग्राम बीरई की घटना, घायल की हालत गंभीर।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Dec 16, 2017

Loot on highway

Loot on highway

आगरा। थाना सैंया में हाइवे पर ग्राम बीरई के समीप बदमाश बाइक सवार को गोली मारकर बाइक लूट ले गए। बाइक लूटने का विरोध करने पर बाइक सवार को गोली मारी। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए चैकिंग शुरू करा दी, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका।

यहां का है मामला
ग्राम मिर्जापुर, थाना मलपुरा निवासी हरी सिंह रोलर चालक है। लादूखेड़ा क्षेत्र मे सड़क निर्माण के कार्य में हरी सिंह रोलर चला रहा था। पुत्र कप्तान सिंह भी बाइक लेकर साथ रहता था। शाम 5 बजे दोनों घर लौट रहे थे। हरी सिंह रोलर चला रहा था। बेटा कप्तान सिंह बाइक से आगे चल रहा था। हाइवे पर ग्राम बीरई के समीप कप्तान सिंह बाइक से थोड़ा आगे निकल गया। इसी दौरान पीछे से आए तीन बाइक सवार बदमाशों ने कप्तान की अपाचे बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। बाइक छीनने लगे, कप्तान बदमाशों से उलझ गया। इस पर बदमाशों ने कप्तान सिंह के पेट में गोली मार दी।


बाइक ले भागे बदमाश
गोली लगते ही कप्तान खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। पिता जब तक वहां पहुंचता तब तक बदमाशों ने बाइक उठाई और वहां से फरार हो गए। हरी सिंह ने शोर मचाना शुय कर दिया। इस दौरान वहां गश्त कररही पुलिस की पीआरवी 53 पहुंच गई। हरी सिंह ने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना सैंया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल कप्तान सिंह को अस्पताल के लिए भेज दिया। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं बदमाशों की तलाश के लिए चैकिंग अभियान शुरू करा दिया गया।

ये भी पढ़ें -

अब जूते के साइज को लेकर परेशान शिक्षक, BSA को दिया ज्ञापन