थाने लाकर हुई पंचायत
थाना एत्माउद्दौला पुलिस युवक और युवती को पकड़कर थाने ले आई। दोनों के परिजनों को भी थाने बुला लिया गया। थाने पर कई घंटे पंचायत चली, युवक और युवती के परिजनों से कहा गया कि वह शादी कर दें, रात को दोनों के परिजन शादी करने के लिए तैयार हो गए। युवक और युवती के बीच पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।