16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लव मैरिज का ये अंजाम प्रेमिका ने सोचा नहीं था, प्रेमी के लिए बदल दिया था हिन्दू धर्म, अब हुआ ये अंजाम

मुस्लिम धर्म के युवक के साथ किया था निकाह, अब युवक रचाने जा रहा दूसरी शादी, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा, थाना न्यू आगरा में दर्ज किया गया केस

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Mar 03, 2019

meerut

सीआरपीएफ के सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने आत्मदाह की चेतावनी दी, जांच के आदेश

आगरा। प्रेम को पाने के लिए युवती ने सब कुछ किया। परिवार इस संबंध के लिए राजी नहीं था। समाज से भी जंग लड़ी। हिन्दू धर्म को छोड़कर दूसरा धर्म अपनाकर निकाह किया। अपने प्रेम के लिए वो पूरी दुनियां से लड़ गई। लेकिन, शादी के एक साल में ही उसके सभी ख्वाब चकनाचूर हो गए। जब उसके शौहर ने उसे घर से निकाल दिया और तलाक देकर दूसरा निकाह करने का फरमान उसे सुना दिया। युवती इससे आहत हो गई और पुलिस की शरण में पहुंच गई। लव मैरिज का ये अंजाम होगा, उसने सपने में भी नहीं सोचा था।

दस महीने की शादी में ये अंजाम
अप्रैल 2018 में थाना न्यू आगरा की एक युवती ने अपने घर से बगावत कर दूसरे धर्म के युवक से निकाह किया था। दस महीने पहले उसने प्रेम विवाह किया तब उसके कई सपने थे। युवती का आरोप है कि उसने धर्म परिवर्तन किया और युवक उसे लेकर दिल्ली में रहने लगा। यहां उसके साथ कई ज्यादती हुई। युवती ने आरोप लगाया कि एक दिन उसके पति ने दूसरे निकाह की बात कही। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। 19 फरवरी को पति और ससुरालीजनों ने भी उस पर दबाव बनाया। देवर ने उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया।

एसएसपी को दिया प्रार्थनापत्र
युवती ने आगरा में पुलिस की शरण ली। एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। थाना हरीपर्वत पुलिस ने इस संबंध में दोनों पक्षों को बुलाया और समझौता करने का प्रयास किया। लेकिन, युवती ने मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना हरीपर्वत पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी आरोप सही होंगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।