6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dubai के शेख राशिद ऑडीटोरियम के द्वार पर India के इस नेता की तस्वीर देख चौंके अशोक चौबे

-Global Business Summit एवं अकादमिक सम्मेलन में अशोक चौबे का सम्मान-विधिक एवं अंतरराष्ट्रीय कानून, अंतरराष्ट्रीय पटल पर व्यवसाय पर व्याख्यान

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Aug 31, 2019

Dubai के शेख राशिद ऑडीटोरियम के द्वार पर India के इस नेता की तस्वीर देख चौंके अशोक चौबे

Dubai के शेख राशिद ऑडीटोरियम के द्वार पर India के इस नेता की तस्वीर देख चौंके अशोक चौबे

आगरा। दुबई में 22 अगस्त से 24 अगस्त तक शेख राशिद ऑडीटोरियम (Sheikh Rashid Auditorium) में आयोजित हुए ग्लोबल समिट (Global Business Summit) में भारत (India) की ओर से प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया। इसमें आगरा से एडवोकेट अशोक चौबे (Ashok chaubey Advocate) शामिल हुए। विधिक एवं अंतरराष्ट्रीय कानून, अंतरराष्ट्रीय पटल पर व्यवसाय की सुगमता पर व्याख्यान दिया। इस कार्यक्रम में दुबई के उद्योग मण्डल ने श्री चौबे को विधिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान हेतु इंडिया स्टार प्रोफेशनल अवार्ड (India Star Professional Award) से भी सम्मानित किया। अशोक चौबे इससे पहले फिजी (Fiji), मॉरीशस (Mauritius), लन्दन (London) आदि में प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रह चुके हैं एवं सम्मानित हो चुके हैं।

गौरवपूर्ण गाथाओं को साझा किया
एडवोकेट अशोक चौबे ने बताया कि कार्यक्रम में पूरे भारत से विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने इस समिट में हिस्सा लिया। विश्व भर के विशेषज्ञों ने अपने पेशेवर अनुभवों एवं विभिन्न देशों की संस्कृति, इतिहास, विरासत की गौरवपूर्ण गाथाओं को भी आपस में साझा किया। उस वक्त अत्यंत भावविभोर हुआ जब सभागार के मुख्य द्वार पर शेख राशिद के बगल में राष्ट्रपिता महात्मा गान्धी की तस्वीर को सुशोभित पाया। यह भी बताया कि वहां पर भी भारतीयता दिखती है। जाति, धर्म, क्षेत्र से परे हटकर भारत से गया हर व्यक्ति अपने आपको भारतीय मानता है। पूरी यात्रा का जो सुखद पक्ष दुबई के लोगों का अपनापन रहा। वहां हिन्दू, मुस्लिम, सिख आदि जैसी कोई दीवार नही है।

हर वक्त भारत की बात
दुबई में रह रहे भारतीय कृष्ण प्रताप सिंह, शहजादे खान, मो नदीम, एमएस खान, मनोज मिश्र, राजीव राजपूत, प्रवीण सिंह, मानस पाण्डेय, ओम भाई, विजय शिब्दासनी, ओंकार शुक्ला, आशुतोष पंडेय, के पी सिंह आदि के दिल से हर वक्त भारत की ही बात निकलती थी। इस प्रतिनिधिमंडल में आगरा से युवा व्यवसायी दीपक चतुर्वेदी, प्रत्यूष कुमार, शंकर, भास्कर सिंह भी शामिल रहे।