
Man death
आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र में रेलवे ओवर ब्रिज के पास एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर ली। वह मध्य रात्रि को घर से गायब हो गया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने बताया कि आठ दिन पहले ही उसकी सगाई हुई थी।
ये है मामला
सिकंदरा-बोदला रेलवे ओवर ब्रिज के पास शव मिलने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त परचून व्यापारी के रूप में कर ली। मृतक खेरागढ़ के चीत गांव का रहने वाला था। पुलिस ने उसका नाम गौरव सिंघल बताया। वह शास्त्रीपुरम में बड़े भाई के साथ रहकर परचूनी की दुकान करता था। आठ दिन पहले उसकी रामबाग की युवती से सगाई हुई थी। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। शुक्रवार मध्य रात्रि किसी समय वह घर से निकल गया।
मौत के कारण तलाश रही पुलिस
गौरव की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर है। परिजनों ने बताया कि शादी उसकी मर्जी से हो रही थी, लड़की भी उसे पसंद थी। मौत कैसे हुई है, इसके कारण स्पष्ट नहीं हैं। वहीं परिवार के कुछ नजदीकी लोगों का पुलिस से कहना था कि गौरव कुछ समय से आर्थिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस के मुताबिक मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का है। जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें -
ये भी पढ़ें -
ये भी पढ़ें -
ये भी पढ़ें -
Published on:
03 Dec 2017 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
