
Monkey fever
आगरा। शहर में बंदरों का आतंक दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा हैै। ताजा मामला बुधवार को सामने आया है। यहां सावन के महीने में पूजा के लिए घर से निकले एक अधेड़ उम्र के शख्स पर बंदरों के समूह (Group of Monkey) ने हमला बोल दिया। बचने के लिए वे भागे तो सीढ़ियों से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन जब उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना थाना कोतवाली के अंतर्गत माईथान की है। यहां 50 वर्षीय हरिशंकर गोयल बुधवार सुबह घर से पूजा करने के लिए निकले थे। दरवाजे पर ही उन पर बंदरों के समूह ने हमला (Monkey Attack) बोल दिया। खुद को बचाने के चक्कर में वे भागे तो सीढ़ियों से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल परिजन उन्हें लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज (S N Medical College) पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि शहर में बंदरों का आतंक लंबे समय से कायम है। इसके बावजूद नगर निगम (Nagar Nigam) और वन विभाग की टीम कुछ नहीं कर रही। कुछ समय पहले रुनकता में बंदरों ने 12 दिन के मासूम को उसकी मां की गोद से छीनकर फेंक दिया था।
Updated on:
31 Jul 2019 04:23 pm
Published on:
31 Jul 2019 01:05 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
