
मनोहर शर्मा हत्याकांड के चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है
आगरा के थाना सदर अंतर्गत सेवला क्षेत्र में बीती 1 मार्च को हुई मनोहर शर्मा की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने लाटरी के पैसे मांगने पर हत्या करने की बात कबूल की है।
बीती 1 फरवरी को सेवला क्षेत्र में मां अंबे प्रापर्टी लिंकर्स के आफिस में शमशाबाद निवासी मनोहर शर्मा के सर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी गुड़िया की तहरीर पर पुलिस ने प्रापर्टी डीलर अन्नू चाहर, प्रमोद शर्मा उर्फ भुल्लन, चेतन और पदमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
लाटरी के पैसे मांगने पर मारी गोली
शुक्रवार को पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया की आरोपी अन्नू चाहर के पास मृतक ने छः लाख की लाटरी डाली थी। चार लाख देने के बाद इस महीने की लाटरी उसे देनी थी। अन्नू मृतक के पैसे हड़प करना चाहता था। इसके लिए मृतक मनोहर को अन्नू चाहर ने पैसे देने के बहाने आफिस बुलाया था। नशे की हालत में अन्नू के कहने पर पदमी ने मनोहर के सर में गोली मारी थी।
डीवीआर का डाटा रिकवर कराने का प्रयास शुरू
हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपी आफिस के सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर लेकर भाग गए थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर नाले से डीवीआर बरामद कर ली है। पुलिस डाटा रिकवर करने का प्रयास कर रही है।
Published on:
03 Mar 2023 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
