18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी होने के बाद महिला ने पुराने प्रेमी को पाने के लिए उठाया ऐसा कदम, पुलिस के भी उड़ गए होश

उसे अपना पति पसंद ही नहीं आया। पुराने प्रेमी की याद आई, तो...

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Sep 23, 2019

मैनपुरी। अभी शादी को बहुत अधिक समय नहीं हुआ था। उसे अपना पति पसंद ही नहीं आया। पुराने प्रेमी की याद आई, तो उसने पति का घर छोड़ दिया और प्रेमी के घर पहुंच गई। उसने साफ साफ कर दिया कि प्रेमी के साथ ही जिएगी और मरेगी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई।

यहां का है मामला
ये मामला मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले युवक के घर आई महिला ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला के साथ उसके प्रेमी को भी थाने में ले आई। उसका कहना था कि वो पति के साथ नहीं रहेगी, प्रेमी के साथ जिएगी और मरेगी। महिला समुदाय विशेष की होने के कारण पुलिस भी टेंशन में आ गई। बात बिगड़ न जाए, इसके लिए पुलिस ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की सुनने के लिए तैयार नहीं हुई।

ये बोली महिला
महिला ने बताया कि घरवालों को पता था, कि उसके प्रेम संबंध चल रहे हैं, इसके बाद भी उसकी शादी एटा निवासी एक युवक के साथ कर दी। इसके बाद भी वो प्रेमी से मिलती रही। प्रेमी की बात जब उसके पति को चली, तो झगड़ा हो गया और वो घर छोड़ कर प्रेमी के पास आ गई। युवक के परिजनों ने जब महिला के परिवार से संपर्क किया तो उन्होंने आने से मना कर दिया। थानाध्यक्ष विजय वर्मा चंदेल का कहना है कि प्रेम प्रसंग का मामला है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।