18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा

आगरा-जगनेर रोड पर भीषण दुर्घटना में आठ लोग मरे, देखें मृतकों की सूची और वीडियो

खेरागढ़ थाना क्षेत्र के आगरा-जगनेर मार्ग पर एक डम्पर ने जीप को टक्कर मार दी।

Google source verification

आगरा। खेरागढ़ थाना क्षेत्र के आगरा-जगनेर मार्ग पर एक डम्पर ने जीप को टक्कर मार दी। जीप में मौजूद आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में तीन लोग राजस्थान के धौलपुर जिले के हैं। आधा दर्जन से ज्यादा लोग मौत और जिन्दगी से जूझ रहे हैं। दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना मिलते ही खेरागढ़ सहित आसपास के थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। सभी घायलों को उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जीप में 20 सवारियां थीं।

 

घुसियाना मोड़ पर हुई घटना
घटनाक्रम सोमवार दोपहर बाद का है। बताया जाता है कि जीप में बैठकर सवारियां कागारौल  से जगनेर ? की ओर जा रही थीं, तभी एक अनियंत्रित डम्पर ने जीप को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने से जीप पलट गई और सात लोगों की मौके पर मौत हो गई। आगरा जगनेर रोड पर घुसियाना मोड़ के पास झिनझिनी की पुलिया के पास यह दुर्घटना हुई।

 

जाम लगाने का प्रयास

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया। जिसे भी जानकारी मिली, वह घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। ग्रामीणों ने जाम लगाने का भी प्रयास किया। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीण जाम नहीं लगा सके। पुलिस ने सभी घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार के लिए भेजा है।

ये हैं मृतकों के नाम

जीप ड्राइवर जीतू बघेल, राजेन्द्र पुत्र छिद्दीलाल उम्र 68 वर्ष, निवासी गुंगावद बसई जगनेर आगरा, योगेश पुत्र सोमचन्द्र निवासी नगला फूटे, सैपऊ, धौलपुर (राजस्थान), रामकुमार पुत्र रामदयाल निवासी सुनमई बरौली, थाना बसेड़ी, धौलपुर (राजस्थान), जगदीश पुत्र शंकरलाल उम्र 48 वर्ष, निवासी हीरा का पुरा बसेड़ी, धौलपुर (राजस्थान), पुष्पेन्द्र पुत्र विनोद शर्मा उम्र 28 वर्ष, निवासी नौनी जगनेर, गीता देवी निवासी जगनेर और रामदयाल का लड़का।