18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रबड़ फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

फैक्ट्री में जूते की रबर और सोल बनने का काम होता है। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

suchita mishra

Sep 28, 2019

Demo pic

Demo pic

आगरा। शहर के नुनिहाई क्षेत्र स्थित संतोष रबर इंडस्ट्री नामक रबर फैक्ट्री में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में जूते की रबर और सोल बनने का काम होता है। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर किसी तरह काबू पाया।

यह भी पढ़ें: आगरा और मैनपुरी में दहशत फैलाने वाले तेज धमाके का खुला रहस्य...

ये है मामला
शनिवार सुबह नुनिहाई क्षेत्र में जब मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे, तभी उन्होंने धुआं निकलते देखा। अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें उठने लगीं। फौरन मजदूरों ने इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक और दमकल विभाग को दी। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग सका है। फैक्ट्री मालिक ने लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया है।