15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मायावती अभी और बदलेंगी प्रत्याशी !

बसपा प्रत्याशियों में असमंजस की स्थिति से विरोधियों को लाभ।

3 min read
Google source verification

image

Sudhanshu Trivedi

Sep 19, 2016

Bsp

Bsp

आगरा.
बसपा प्रत्याशियों पर मायावती की गाज कभी भी गिर सकती है। बसपा सुप्रीमो ने अब तक कई प्रत्याशियों को बाहर का रास्ता दिखा दिखाया है। आगरा सहित मंडल के आधा दर्जन के करीब बसपा प्रत्याशियों के टिकट मायावती काट चुकी हैं। आने वाले समय में इनकी संख्या में और बढ़ोत्तरी होने की संभावनाएं हैं।


आगरा दक्षिण से कटा बरकत का पत्ता

आगरा दक्षिण सीट से साढ़े चार महीने पहले बसपा ने बरकत अली को प्रत्याशी घोषित किया था। इस सीट पर बरकत अली ने चुनाव प्रचार जोर—शोर से शुरू किया था। बरकत ने अगस्त में हुई रैली में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी कराई थी। पिछले सप्ताह बिना किसी कारण के बरकत का टिकट साफ कर दिया गया। लखनउ में हुई जोनल कोआॅर्डिनेटर की मासिक बैठक में दक्षिण सीट से पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो को प्रत्याशी बना दिया गया।


टिकट के लिए छोड़ी थी रालोद, मिला झटका

मथुरा में छाता विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय लोक दल के नेता तेजपाल सिंह ने हाल ही में बसपा ज्वाइन की थी। चार महीने पहले तेजपाल सिंह के पुत्र अतुल सिसोदिया उर्फ लवी ठाकुर को बसपा ने प्रत्याशी बनाया था। बसपा ने उनकी टिकट काट दी और मनोज पाठक को ​प्रत्याशी घोषित कर दिया। एक झटके में कटे टिकट से पिता पुत्र कुछ भी समझ नहीं सके।


जलेसर से हटाए राजवीर सिंह

सुरक्षित सीट जलेसर पर चुनावी तैयारियों में जुटे प्रभारी गन्ना बीज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष राजवी​र सिंह को हटा दिया गया। इस सीट से उनके चुनाव लड़ने की बड़ी उम्मीदें थी। बताते हैं कि चुनाव के लिए उन्होंने बड़ी तैयारी की थी। पार्टी ने उन्हें दूसरे राज्य में चुनाव की​ जिम्मेवारी देकर उनका इस सीट से पत्ता काट दिया। यहां मौजूदा चेयरमैन मोहन सिंह उर्फ हैप्पी को टिकट का दावेदार माना जा रहा है।


खैर से नपे अरुण फौजी

अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से अरुण फौजी का टिकट काट दिया गया। उनके स्थान पर अभी नए प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं हुई है। हालांकि राकेश मोर्या के नाम की चर्चा यहां से जोरों पर हैं। दो अक्टूबर को होने वाली रैली में उनके नाम की घोषणा की जा सकती है। पार्टी ने अगर राकेश मोर्य के नाम पर सह​मति नहीं बनी, तो पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र सिंह को भी मैदान उतारा जा सकता है। फिलहाल दो अक्टूबर का इंतजार हैं।


आरोप में गिरी सूरज सिंह जाटव पर गाज

खैर सीट से अरुण फौजी ने एक करोड़ रुपये में टिकट देने का आरोप लगाया था। उन्होंने पचास लाख रुपये बकाया होने की बात कही थी। इन आरोपों के बाद बरेली मंडल के मुख्य जोन कोआॅर्डिनेटर सूरज सिंह जाटव पर गाज गिरी थी। पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया।


अतरौली विधानसभा सीट पर टूटा सपना

अतरौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर संगीता चौधरी के नाम की घोषणा की गई थी। संगीता चौधरी ने फेसबुक पर तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह मायावती के पैर छू रही थीं। इस फोटो के वायरल होने के बाद लोगों ने बीएसपी को घेर लिया था। जिसके बाद इनका पत्ता काट दिया गया।


नगीना सीट से बदला टिकट

आगरा मंडल के साथ ही बिजनौर से भी पार्टी ने एक सुरक्षित पर बड़ा फेरबदल किया। यहां नगीना सुरक्षित सीट से प्रत्याशी बदल दिया। नजीबाबाद के पूर्व विधायक शीशराम को टिकट दे दी गर्इ् है। इस सीट पर प्रदीप कुमार को टिकट दी गई थी।


आगरा में इन सीटों पर बदल सकता है प्रत्याशी

उत्तर सीट पर इं.ज्ञानेंद्र गौतम को बसपा ने प्रत्याशी बनाया था। पार्टी हाईकमान ने आगरा से प्रत्याशियों की लिस्ट मंगार्इ् थी, जिसमें उनका रिपोर्ट कार्ड बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक उत्तर सीट से प्रत्याशी का रिपोर्ट कार्ड अच्छा नहीं है। जल्द ही इनका ​नाम पार्टी प्रत्याशी से कट सकता है। वहीं ग्रामीण विधानसभा सीट से प्रत्याशी बदलने की संभावनाएं हैं।

ये भी पढ़ें

image

ये भी पढ़ें

image