15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाउस टैक्स कम करने के खेल में फंसी महिला अफसर, इतने रुपये के लिए दांव पर लगा दी ग्रुप-3 की नौकरी

UP News: यूपी की ताजनगरी आगरा में नगर निगम की राजस्व निरीक्षक शिप्रा और दलाल सुभाष को मेरठ की एंटी करप्शन कोर्ट ने जेल भेज दिया है। महिला राजस्व निरीक्षक ने हाउस टैक्स कम करने के लिए दो लाख रुपये मांगे थे।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Vishnu Bajpai

Jan 11, 2024

agra_female_revenue_inspector_shipra_gupta.jpg

Agra Female Revenue Inspector: यूपी की ताजनगरी आगरा में नगर निगम की राजस्व निरीक्षक और उसके बिचौलिए को मेरठ विजिलेंस कोर्ट ने जेल भेज दिया है। राजस्व निरीक्षक ने 30 लाख रुपये के हाउस टैक्स को पांच लाख करने के ‌एवज में दो लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने राजस्व निरीक्षक को एक लाख रुपये लेते समय रंगे हाथों पकड़ा था। इसी के साथ सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। यह आरोपी राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता का बताया जा रहा है। उनकी किसी से बातचीत हो रही है इस दौरान यह रिकॉर्डिंग की गई है। ऑडियो में वह बोल रही हैं कि इस कुर्सी पर बैठकर क्षमता से अधिक मदद कर रही हूं। इससे ज्यादा करने पर कलम फंस जाएगी। रुपयों की मांग कर रही हैं। यह भी बोल रही हैं कि अकेले उनका नहीं होता, सभी को जाता है। यह ऑडियो विजिलेंस तक पहुंच गया है, इसकी भी जांच कराई जा रही है।

दरअसल, आगरा नगर निगम की राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता को विजिलेंस ने मंगलवार को एक लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा था। उनके साथ बिचौलिया सुभाष सिंह भी पकड़ा गया था। विजिलेंस टीम ने बुधवार को मेरठ की एंटी करप्शन कोर्ट में दोनों आरोपियों को पेश किया। यहां कोर्ट ने दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए। राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता, मुहल्ला जोशियान फिरोजाबाद की रहने वाली हैं। जबकि बिचौलिया अनुराग -नगर बल्केश्वर का रहने वाला है। नगर निगम के गृह कर विभाग द्वारा ई-ब्लाक कमला नगर निवासी सुभाष अग्रवाल को 30 लाख रुपये बकाए का नोटिस भेजा गया था। इसे पांच लाख कराने के लिए राजस्व निरीक्षक ने दो लाख रुपये घूस मांगी थी। सुभाष अग्रवाल ने विजिलेंस से शिकायत की थी।


जानकारी के अनुसार मंगलवार को राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता व बिचौलिया सुभाष सिंह को विजिलेंस ने एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। बिचौलिया ने घूस की रकम लेकर भागने का प्रयास किया था। आरोपी राजस्व निरीक्षक मूलतः मोहल्ला जोशियान फिरोजाबाद की निवासी हैं। ई-ब्लॉक, कमला नगर निवासी सुभाष अग्रवाल ने विजिलेंस में शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि पहले गृहकर 30 लाख बकाए का नोटिस दिया गया था। उसे कम कराने के लिए रिश्वत मांगी गई थी।

एसपी विजिलेंस शगुन गौतम ने बताया कि दोनों आरोपियों को टीम मेरठ लेकर गई थी। वहां एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। विजिलेंस के परिक्षेत्र में आगरा समेत आठ जिले आते हैं। इनमें फिरोजाबाद और अलीगढ़ समेत कई जिलों के अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायत विजिलेंस से पीड़ितों ने की है, इसकी जांच कराई जा रही है। एसपी विजिलेंस शगुन गौतम का कहना है राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता और बिचौलिया सुभाष सिंह को मेरठ में एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

-आगरा से प्रमोद कुशवाहा की रिपोर्ट