
Millions of robbery
आगरा। आगरा जयपुर हाइवे पर मलपुरा थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी मिढाकुर से कुछ ही दूरी पर स्थित चौधरी फोटो स्टूडियो की दुकान को चोरों अपना निशाना बना लिया। दुकान में पीछे से सेंध लगाकर लाखों रुपए का माल साफ कर ले गए। गुरूवार सुबह इसकी जानकारी दुकान मालिक को हुई। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने डाग स्क्वाइड की मदद से चोरों की तलाश करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों मे पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है।
ये है घटना
थाना मलपुरा के कस्बा मिढाकुर निवासी श्याम सुन्दर सोलंकी की पुलिस चौकी मिढाकुर से 50 मीटर की दूरी पर चैधरी फोटो डिजीटल व वीडिया स्टूडियो के नाम से दुकान है। बुधवार रात को श्याम सुन्दर रोजाना की तरह दुकान बंद करके गया था। तभी रात में चोर पीछे से दीवार तोड़कर दुकान में घुस गए। वे दुकान से सारा सामान चुराकर भाग गए। गुरूवार सुबह श्याम सुन्दर दुकान पर आया। दुकान खोलते ही उसके होश उड़ गए। दुकान से सारा सामान गायब था। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
डॉग स्क्वाइड के साथ मौके पर पहुंची पुलिस
पीड़ित ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम पर दी। पुलिस चौकी के पास से दुकान में सेंध लगाकर हुई चोरी की वारदात से महकमे में हडकंप मच गया। मौके पर चौकी इंचार्ज योगेन्द्र सिंह मय फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने डाॅग स्क्वाइड भी बुला लिए। खोजी कुत्तों की मदद से पुलिस ने सुराग हासिल करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं चौकी के पास से सेंध लगाकर हुई चोरी की खबर से कस्बे में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया गम्भीर आरोप
सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर इक्कठा हो गए। उनमें पुलिस के खिलाफ भारी रोष व्याप्त था। लोगों ने पुलिस पर रात को गश्त न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि रात को गश्त करने के वजाय पुलिस चौकी में सोती रहती है। जिससे चोरों के हौसले बुलंद हो गए। चोरों ने चौकी के पास से दुकान में चोरी करके मिढाकुर पुलिस की कार्यप्रणाली की पोल खोल कर रख दी है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है। खुलासा न होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
ये सामान हुआ चोरी
श्याम सुन्दर सोलंकी ने पुलिस को बताया है कि चोर उनकी दुकान से एक इन्वेटर, एक बैटरी, फोटो स्टेट की मशीन, एक प्रिन्टर, एक कम्प्यूटर, एक लेमीनेशन की मशीन तथा अन्य लाखों रुपए की कीमती सामान ले गए हैं। सीओ अछनेरा नमृता श्रीवास्तव ने बताया है कि प्रकरण में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस से जल्द ही चोरी का खुलासा कर देगी।
इनपुट: देवेश शर्मा
Updated on:
27 Jun 2019 07:11 pm
Published on:
27 Jun 2019 07:09 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
