
Minister Satish Mahana
आगरा। उत्तर प्रदेश के व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद व्यापारियों और उद्योगपतियों के हित के लिए बड़ा कदम उठाया गया है, यह कहना था प्रदेश के औद्योगिक विकास विभाग मंत्री सतीश महाना का। उन्होंने सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव के गढ़ को जीतने के लिए भाजपा ने उठाया बड़ा कदम, अब ये करने जा रहे भाजपाई
निवेशकों में जागा विश्वास
औद्योगिक विकास विभाग मंत्री सतीश महाना ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रथम बार उप्र में निवेश के लिए निवेशकों के मन में विश्वास जगाया है। जिसके परिणाम स्वरूप पिछले दिनों लखनऊ में आयाजित इन्वेस्टर्स सम्मिट में बड़ी संख्या में उद्योगपतियों ने भागीदारी कर निवेश करने हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर किये। प्रदेश सरकार उद्योगपतियों से लगातार संवाद कर उनकी समस्याओं के निराकरण कर रही है। इसी क्रम में कल लखनऊ में उद्योगपतियों की सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को दिए ये निर्देश
औद्योगिक विकास विभाग मंत्री सतीश महाना ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्र में साफ-सफाई, नाली व सड़को की बेहतर व्यवस्था की जाए, जिससे उद्यमी निवेश हेतु आकर्षित हो सकें। उन्होंने मण्डल के औद्योगिक क्षेत्रों के बारे में व उद्योग से सम्बन्धित समस्याओं की भी जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। इस अवसर पर मण्डलायुक्त के राम मोहन राव द्वारा मंत्री को टीटीजेड से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। इससे पूर्व पार्टी पदाधिकारियों ने औद्योगिक विकास विभाग मंत्री सतीश महाना से भेंटकर जनपद की समस्याओं के विषय में अवगत कराया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, उपाध्यक्ष एडीए राधेश्याम मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
Published on:
25 May 2018 07:55 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
