26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिस्ड कॉल, लव, सेक्स, धर्म परिवर्तन, शादी, धोखा 

मिस्ड कॉल से शुरू हुए प्यार में पश्चिम बंगाल की हिन्दू युवती पागल हो गई। पहले शारीरिक संबंध बनाए। प्रेमी द्वारा जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया गया। शादी की। फिर धोखा दिया

2 min read
Google source verification

image

Bhanu Pratap Singh

Mar 26, 2016

love, sex

love, sex

अलीगढ़/आगरा. मिस्ड कॉल से शुरू हुए प्यार में पश्चिम बंगाल की हिन्दू युवती पागल हो गई। पहले शारीरिक संबंध बनाए। उसके प्रेमी द्वारा जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया गया। शादी की। फिर दोस्तों के सामने परोसा जाने लगा। उसने विरोध किया, तो मारपीट शुरू हो गई। इस पर उसने पति का सिर फोड़ दिया। महिला गर्भवती है। पुलिस उसकी सुन नहीं रही है।

ये है पूरी कहानी
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की एक युवती के पिता की मौत हो चुकी है। स्नातक कर चुकी युवती के अलावा परिवार में मां व एक भाई है। करीब पांच साल पहले एक मिस्ड कॉल आई। उस नंबर पर बातचीत शुरू हो गई। फोन करने वाले ने खुद को मुंबई में फैशन डिजायनर बताया। पता चला कि वह सिविल लाइंस क्षेत्र के जमालपुर में रहता है। उसने नौकरी का ऑफर देकर गोवा आने को कहा। 14 सितंबर-15 वह गोवा पहुंची। वहां उसे एक फ्लैट में रखा गया। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए गए। 10-12 दिन वहां रहने के बाद वो घर चली गई। 27 अक्टूबर को निकाह करने के बहाने उसे अलीगढ़ बुला लिया। तब वह गर्भवती थी। पांच दिसंबर को आरोपी के पिता व साथियों ने धर्म परिवर्तन करवा दिया। इनकारर करने पर धमकी दी गई। निकाह के बाद उसका नाम भी बदल दिया गया। जमालपुर में उसे एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखा जाता था। उसका पति दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का मजबूर करता था। शुक्रवार देर रात को वह उसके चंगुल से भाग निकली। युवती ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है।

महापौर को सुनाई दर्दभरी दास्तां
महापौर शकुंतला माहौर ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व हिन्दूवादी संगठनों के साथ मिलकर युवती से शनिवार को अस्पताल में मुलाकात की. पीड़ित युवती ने महापौर से अपनी दर्दभरी दास्तां बयां की। उसने कहा कि प्रताड़ना हद से ज्याद बढ़ने पर उसने पति का सर फोड़ दिया। किसी तरह वह फरियाद लेकर जमालपुर पुलिस चौकी पहुंची, लेकिन चौकी इंचार्ज ने उसपर समझौता करने के लिये दबाव बनाया। इंचार्ज ने कहा कि यदि तूने समझौता नहीं किया तो जेल की हवा खिला दूंगा।


पीड़िता की भाई से कराई बात
अपने पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रही पीड़िता के भाई से महापौर ने मोबाइल से बात कराई। युवती फफक-फफक कर रो पड़ी। उसने कहा कि मेरा फैसला गलत था। यदि मैंने अपने परिवार की बात मानी होती तो आज ये खामियाजा न भुगतना पड़ता।


दोषियों को सजा की मांग
पति के खिलाफ शिकायत लेकर चौकी गई पीड़िता की शिकायत में समझौता करने का दबाव पीड़ता पर बनाने की जानकारी पर विरोध महापौर शकुंतला भारती ने किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में लिप्त सभी दोषियों को सजा दिलाई जाये अन्यथा भारतीय जनता पार्टी व हिन्दूवादी संगठन आन्दोलन को बाध्य होंगे।
तस्वीरः पीड़िता से बातचीत करती महापौर शकुंतला माहौर और हिन्दूवादी कार्यकर्ता।

ये भी पढ़ें

image