20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी तक पहुंचेगा आगरा का ये प्रोजेक्ट

राष्ट्रसंत विहर्ष सागर महाराज के प्रेरणा से लीड आगरा ने "उड़ान प्रोजेक्ट" गरीब विधवाओं का सहारा बन रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Bhanu Pratap Singh

Aug 27, 2016

lead agra

lead agra

आगरा। राष्ट्रसंत विहर्ष सागर महाराज के प्रेरणा से लीड आगरा ने "उड़ान प्रोजेक्ट" गरीब विधवाओं का सहारा बन रहा है। उद्देश्य है विधवाओं को उनके पैरों पर खड़ा करना ताकि वे समाज में सिर ऊंचा करके चल सकें।


चार विधावओं को सिलाई मशीन दी
उड़ान प्रोजेक्ट की प्रमुख वंदना सिंह की अगुवाई में दानवीर भामाशाह श्रीमती लता जैन,तरुण जैन,संदीप जी,गौरव शर्मा,सृष्टि दुबे, ऋतुराज दुबे के सौजन्य से चार निराश्रित विधवा महिलाओं को विधायक योगेन्द्र उपाध्याय, लीड आगरा के परमसंरक्षक जितेन्द्र चौहान, संरक्षक तपन ग्रुप के सीएमडी सुरेश चंद गर्ग ने सिलाई मशीन सौंपी।

lead agra

इन्होंने दी शुभकामनाएं
विहर्ष सेवा मंच के अध्यक्ष पंकज जैन, महामंत्री धीरज जैन, वंदना सिंह, लता जैन, प्रीती सोनी, अंजलि गुप्ता, आशा, वीरेंद्र सिंह मेडतवाल, राहुल जैन, पप्पू भाई, सृष्टि दुबे, ऋतुराज दुबे ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं।


समाजसेवियों के प्रयासों से गरीबी उन्मूलन
विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने महिलाओं के उत्थान के लीड आगरा के प्रयास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तक पहुँचाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाजसेवियों के प्रयास से गरीबी उन्मूलन के सार्थक परिणाम आएंगे, महिलाओं को स्वरोजगार का प्रयास उनके आत्मबल में भी मजबूती लाएगा।

अब तक 30 महिलाओं का लाभ
उड़ान प्रोजेक्ट की प्रमुख वंदना सिंह और लीड आगरा के महामंत्री, पूर्व पार्षद सुनील जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि अभी तक संस्था इस प्रोजेक्ट में 30 महिलाओं को लाभान्वित कर चुकी है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सुनील जैन ने बताया कि लीड आगरा के संरक्षक सुरेश चंद गर्ग ने इस प्रोजेक्ट को 5 सिलाई मशीन देने की घोषणा की है

ये भी पढ़ें

image