16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 से 15 सेकंड में कमरे के सारे मच्छर भाग जाएंगे, रातभर आसपास भी नहीं भटकेंगे, करें ये छोटा सा उपाय!

इस उपाय का शरीर पर भी किसी तरह का नुकसान नहीं है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

suchita mishra

Mar 25, 2019

mosquito

mosquito

गर्मियों की शुरुआत ठीक से हुई भी नहीं है, लेकिन मच्छरों का प्रकोप अभी से बढ़ गया है। मच्छर भी इतने पावरफुल हो गए हैं कि इन पर आल आउट जैसी चीजों का असर अब नहीं होता। कॉइल लगाने पर भी मच्छर तो नहीं मरते, लेकिन हमारे शरीर को इसके धुएं का नुकसान जरूर होता है। यही कारण है कि कॉइल को अब तक 56 देशों में बैन किया जा चुका है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे मच्छरों से निजात पाने का ऐसा नेचुरल उपाय जिससे आपके दिमाग को तो आराम मिलेगा और मच्छर कुछ ही समय में छूमंतर हो जाएंगे।

इसके लिए आपको एक तेजपत्ता लेना होगा। तेजपत्ता हमारे दिमाग के लिए काफी फायदेमंद है। इसकी खुशबू से स्ट्रेस कम होता है। दो से तीन तेज पत्ते लीजिए। अब एक कटोरी में नीम का तेल लीजिए। नीम का तेल आपको आसानी से बाजार से मिल जाएगा। अब एक चम्मच कपूर का चूरा लीजिए और इसे नीम के तेल में अच्छे से मिला लीजिए। इसकी एक या दो बूंदे पत्ते पर डालकर पूरे पत्ते पर फैला दीजिए। इसके बाद पत्ते को जलाइए। इसके पत्ते से निकलने वाला धुआं 10 से 15 सेकंड में ही मच्छरों को भगाना शुरू कर देगा क्योंकि ये फास्टकार्ड की तरह काम करता है। कुछ ही मिनट में सारे मच्छर कमरे से बाहर भाग जाएंगे।

अब बात आती है कि सारी रात मच्छर को दूर कैसे रखा जाए। तो इसके लिए आपको एक दीए की जरूरत होगी। दीए में कपूर वाला नीम तेल भर दीजिए और रुई की बाती डालकर दीया जला दीजिए। जब तक ये दीया कमरे में जलेगा, मच्छर कमरे के आसपास भी नहीं भटकेगा। इसके अलावा ये दीया स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी एकदम सुरक्षित है। बस आप जहां सोएं इसे अपनी जगह के नजदीक जलाएं और दरवाजे, खिड़कियां बंद कर दें।