2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इनकी मुहिम से होगा कुछ ऐसा कि लोगों के साथ पर्यटक भी कहेंगे वाह आगरा

मेयर नवीन जैन चलाएंगे शहर में रात्रिकालीन सफाई अभियान

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

May 15, 2018

mayor

agra mayor

आगरा। ताजनगरी में देश विदेश के लाखों सैलानी आते हैं। यहां वे ना केवल ताजमहल बल्कि अन्य ऐतिहासिक स्मारकों का दीदार करते हैं। आगरा का पेठा पिछले कई सालों से मशहूर रहा है तो यहां के जूते ने विदेशों में धाक जमाई है। इतनी बड़ी जनसंख्या होने के कारण पिछले कुछ दिनों से शहर में गंदगी और साफ सफाई पर लोग चर्चाएं करने लगे थे। आगरा के महापौर नवीन जैन ने आगरा को क्लीन, ग्रीन और नवीन बनाने का संकल्प लिया चुनाव के समय लिया था। अब वे इसे हकीकत में उतारने में जुट गए हैं। आगरा में सफाई की व्यवस्था को और मजबूत करने का काम किया जा रहा है ताकि यहां आने वाला पर्यटक आगरा की एक साफ स्वच्छ छवि लेकर अपने देश जाए।


रात्रिकालीन सफाई सफाई और नियमित कूड़ा उठाने की व्यवस्था
क्लीन आगरा ग्रीन आगरा और नवीन आगरा के साथ महापौर नवीन जैन ने ताज नगरी को अब ब्यूटीफुल आगरा बनाने की कवायद शुरू कर दी है। रात्रि कालीन सफाई नियमित रूप से कूड़ा उठाने की व्यवस्था के साथ-साथ अब आगरा शहर के लगभग 62 पार्कों और 26 चौराहों के सौंदर्यीकरण की दिशा में महापौर नवीन जैन ने कदम उठाया है। महापौर नवीन जैन का कहना है कि हम पहले करते हैं और फिर कहते हैं उनकी कथनी और करनी में किसी भी तरह का फर्क नहीं है।

सफाई के साथ सौंदर्यीकरण से होगा आगरा का कायाकल्प
आगरा में सौ वार्ड है। कई वार्ड ऐसे हैं, जो मलिनबस्तियों में आते हैं। महापौर नवीन जैन ने जनता से स्पष्ट कहा है कि यदि उनके वार्ड में गंदगी है, तो वे स्वयं इसकी शिकायत करें। उनके वार्ड की गंदगी को साफ कराया जाएगा। शहर में इंदौर की तर्ज पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। रात के समय कूड़ा और सफाई करने वाले कर्मचारी अभी चुनिंदा स्थानों पर दिखाई देते हैं। लेकिन, जल्द ही वे नियमित रूप से सभी वार्डों से रात्रिकालीन सफाई और कूड़ा उठाने का काम करेंगे। जनता का कहना है कि मेयर नवीन जैन की ये कवायद शहर को स्मार्ट सिटी की ओर ले जाने के लिए अच्छा कदम है। उनके इस प्रयास के साथ अन्य जगहों पर भी लोगों को ये पहल करनी चाहिए।

Story Loader