28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : राजस्थान में यहां शुरू हो गई है सलमान की इस बड़ी फिल्म की शूटिंग, साइकिलिंग का वीडियो हुआ वायरल

VIDEO : राजस्थान में यहां शुरू हो गई है सलमान की इस बड़ी फिल्म की शूटिंग, रेगिस्तान में क्वाड बाइक और साइकिलिंग का वीडियो हुआ वायरल  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 13 May 2018, 4:36 PM IST

salman in jaislamer

salman in jaislamer

जैसलमेर ।

सलमान खान के फैंस के लिए खास खबर है। इन दिनों बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान जैसलमेर में है। सलमान इन दिनों जैसलमेर के रेतीले टीलो में अपनी आगामी फिल्म RACE 3 के सिलसिले में व्यस्त चल रहें है। सलमान की फिल्म रेस 3 की शुटिंग शनिवार से ही शुरू हुई है।

शूटिंग के पहले दिन सलमान और बॉबी देओल के लखमणा और कनोई के धोरों में मारधाड़ के सीन शूट किए गए। फिल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा ने जैसलमेर की चिलचिलाती धूप में फिल्म के दृश्य फिल्माए गए। सलमान ने इस दौरान फुर्सत के पलों में रेत में चलने वाली कोड बाइक भी चलाई।

आपको बता दें कि रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म रेस 3 की शूटिंग के लिए सलमान शुक्रवार शाम को जैसलमेर पहुंचे। शनिवार को इस फिल्म के कुछ सीन शूट किए गए। उसके बाद सलमान ने फिल्म के अन्य सदस्यों के साथ फुर्सत के पलों में सम रोड़ पर साइकिलिंग की। सलमान अभी जैसलमेर के सूर्यागढ़ होटल में रुके हुए हैं।

सलमान के साइकिलिंग के और रेत पर कोड बाइक चलाने के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहें है। इस वीडियो में सलमान अपनी फिल्म के सदस्यों के साथ जैसलमेर की सम रोड़ पर पूरी सुरक्षा के साथ साइकिलिंग का मज़ा उठा रहें हैं।

Salman Khan shoots for #race3 in Jodhpur #india

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on