राजकुमार के प्रति अपने व्यवहार का स्पष्टीकरण देते हुए संत ने कहा- कष्ट-कठिनाइयों, मान-अपमान, भला-बुरा, ऊंच-नीच, कठिन- सरल, अपने-पराये के ज्ञान का अनुभव यदि राजुकमार को नहीं हुआ तो फिर वह प्रजा का दुख कैसे समझेगा? प्रजावत्सल कैसे बनेगा? न्याय कैसे कर पाएगा? यही राजकुमार अपने गुरु के हाथों गढ़कर एक सफल न्यायप्रिय ‘शिखिध्वज’ नामक राजा के रूप में प्रसिद्ध हुआ।