27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा प्रत्याशी जूही प्रकाश के पोस्टर पर घमासान

निकाय चुनाव से पहले विवादों में रही जूही प्रकाश के जारी किए पोस्टर पर कार्यकर्ताओं ने सवाल खड़े किए हैं

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Nov 10, 2017

samajwadi party akhilesh yadav

juhi prakash

आगरा। समाजवादी पार्टी में पार्षदों को बांटे गए टिकट और बीफॉर्म पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। आगरा के वार्ड नंबर नौ घास की मंडी से पार्षद पद के लिए जिस प्रत्याशी को खड़ा किया गया है। वो विवादों में घिरती जा रही हैं। जूही प्रकाश नाम की महिला का पार्षद पद के लिए एक पोस्टर भी जारी हुआ है, जिस पर घमासान मचा हुआ है। जूही प्रकाश पहले भी विवादों में रही हैं। जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव का पुतला वे पहले ही फूंक चुकी हैं। पार्टी कार्यकर्ता जूही प्रकाश की सदस्यता पर कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाने खड़े कर दिए हैं। लेकिन, अब उन्हें वार्ड नंबर नौ से टिकट दिया गया है।

पोस्टर विवादों में
वार्ड नंबर नौ से जूही प्रकाश ने चुनाव अभियान शुरू कर दिया है। बता दें कि जूही प्रकाश के बारे में कई तरह की चर्चाएं रही थीं। जूही प्रकाश के बारे में जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव ने प्रेस विज्ञिप्ति तक जारी की थी। जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव ने कहा था कि जूही प्रकाश नाम की महिला आगरा जिला संगठन में न ही पदाधिकारी, न सदस्य और न अन्यथा किसी तरह से सक्रिय हैं। इनके द्वारा एक हजार सदस्य बनाए जाने की खबर का भी कोई प्रमाण आगरा समाजवादी पार्टी के पास नहीं है। इनके द्वारा सोशल मीडिया पर पार्टी के पदाधिकारियों पर झूठे आरोप लगाने व अभद्र टिप्पणी करने का हम खंडन करते हैं। समाजवादी पार्टी का कोई कार्यकर्ता इस तरह की अनुशानहीनता नहीं कर सकता है। वहीं महानगर अध्यक्ष द्वारा भी एक पत्र जारी किया गया था। रइसुद्दीन कुरैशी द्वारा विज्ञिप्ति में कहा गया है कि समाजवादी पार्टी महानगर कार्यकारिणी के संज्ञान में आया है कि कोई महिला सपा का नाम लेकर अर्नगल बयान दिए जा रही हैं जो किसी भी संगठन के लिए अनुशानहीनता के दायरे में आता है। जूही प्रकाश नाम की महिला सपा महानगर में व संगठन में किसी प्रकार के कोई पद अधिकारी अथवा मेंबर नहीं हैं। ऐसे में तमाम बातों को दरकिनार करते हुए उन्हें समाजवादी पार्टी से वार्ड नंबर नौ का टिकट दिया गया।

पोस्टर पर कार्यकर्ताओं ने उठाए सवाल
वहीं जूही प्रकाश वार्ड नंबर नौ घास की मंडी से चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के पोस्टर जारी कराए हैं। पोस्टर पर कार्यकर्ताओं ने सवाल खड़े किए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह का दर्जा सबसे उपर है। लेकिन जूही प्रकाश ने सपा संरक्षक को राष्ट्रीय महासचिव और महानगर अध्यक्ष के बराबर में जगह दी है। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव को भी उनके साथ स्थान दिया गया है। जूही प्रकाश के संबंध में जब पार्टी के पदाधिकारियों से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि अभी तक पोस्टर की जानकारी नहीं मिली है। वहीं जूही प्रकाश से बात करने की कोशिश की गई, तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।