राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले मुलायम का पैंतरा
आगरा में आने वाली पांच तारीख को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन होना है। इसके लिए एक ओर सपाई तैयारियों में जुटे हैं, तो वहीं दूसरी ओर मुलायम सिंह आज क्या फैसला लेंगे। इसके लिए भी सभी बैचेन हो रहे हैं। सपा के कुछ पदाधिकारियों का कहना है कि वे नहीं चाहते हैं कि पार्टी टूटे। शिवपाल यादव के सेकुलर मोर्चा यदि आज नई पार्टी के रूप में जन्म लेता है, तो राष्ट्रीय अधिवेशन पर इसका बहुत असर पड़ेगा।