13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा पुलिस का जब सनी देओल से हुआ आमना—सामना, बाइक और तमंचा किया बरामद

— थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा आरोपी।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

arun rawat

May 29, 2021

police encounter

police encounter

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। ताजनगरी आगरा में युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बाइक और तमंचा भी बरामद किया गया है। पुलिस दो दिन से उसकी तलाश में जुटी थी। उसका एक साथी भागने में सफल हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें—

ससुरालियों ने घर से निकाली बहू, बैठी धरने पर

युवक की हुई थी हत्या
थाना एत्माद्दौला के कालिंदी विहार के पास रहने वाले शिवम यादव की शुक्रवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने चंद्रसेन उर्फ सनी देओल, सोनू जाट समेत अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को रातभर दबिश दे रही थी। शनिवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि कालिंदी विहार निवासी चंद्रसेन और सोनू जाट बाइक से कहीं जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपितों की एत्माद्दौला क्षेत्र में घेराबंदी की तो वे बाइक लेकर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा शुरू कर दिया। आगे जाकर घेराबंदी कर ली।
यह भी पढ़ें—
दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग, पांच महिलाएं घायल


पैर में गोली लगने से गिरा बदमाश
बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में चंद्रसेन के पैर में गोली लग गई। वह गिर पड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चंद्रसेन का साथी मौके से फरार हेा गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने फरार हुए आरोपी की तलाश में दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। इस मामले को लेकर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि हत्या में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी को टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही वह भी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग