12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले वो बच्चे, जो कभी स्कूल से थे दूर

देवरी रोड स्थित मुस्कान सेंटर के छह बच्चे बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन पहुंचे।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Nov 20, 2019

muskan.jpg

आगरा। जिन बच्चों ने कभी स्कूल देखा नहीं था। मां बाप धन के अभाव में उन्हें अपने साथ काम काज में लगाए हुए थे। इन बच्चों को मुस्कान प्रोजेक्ट के तहत शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा गया। देवरी रोड स्थित मुस्कान सेंटर में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चे अब बेहद खुश हैं, लेकिन इनकी खुशी दोगुनी तब हो गई, जब ये बच्चे चिल्ड्रिन डे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले।

ये भी पढ़ें - स्पा सेंटर्स में चलता गंदा खेल, जानिये किस तरह फस रही युवतियां, किस परिवार से रखती हैं ताल्लुक

नहीं रखा खुशी का ठिकाना
देवरी रोड स्थित मुस्कान सेंटर के छह बच्चे बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन पहुंचे। उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन के अध्यक्ष पंडित तुलाराम शर्मा के साथ इन बच्चों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भेंट की। इस दौरान राष्ट्रपति ने इन बच्चों से कई सवाल किए। ये भी पूछा कि भविष्य में क्या करना चाहते हैं। नाम पूछा और उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया।

ये भी पढ़ें - शादी के 10 दिन बाद नई दुल्हन के पति के मोबाइल पर आया फोन, 12वीं का छात्र बोला आपकी पत्नी से..., इसके बाद जो हुआ...

ये बोले बच्चे
उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन के अध्यक्ष पंडित तुलाराम शर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर बच्चों ने देवरी रोड स्थित वार्ड 19 में स्कूल की मांग की। पंडित तुलाराम शर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति ने बच्चों से ढ़ेर सारी बातें की। इस दौरान उन्होंने निवेदन किया, कि देश का हर बच्चा शिक्षा से जुड़े इसके लिए मजबूत प्रयास की आवश्यकता है। साथ ही बताया कि किस तरह उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन द्वारा बाल श्रम के दलदल में फसे बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - Weather Alert: कड़ाके की सर्दी के लिए हो जाएं तैयार, मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन में बदल जायगा पूरी तरह मौसम

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग