31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बकरे की फोटो लगी इस केक का आखिर क्या है रहस्य, मुस्लिम परिवार ने किया है ऐसा, पढ़िए खबर

बकरीद के मौके पर कुर्बानी के रूप में काटी गई बकरे की केक लगी फोटो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 22 Aug 2018, 12:56 PM IST

eid ul juha

eid ul juha

आगरा। पूरे देश में बकरीद मनाई जा रही है। लोग कुर्बानी दे रहे हैं और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। लेकिन, आगरा में एक स्थान पर बकरीद कुछ अलग ही तरीके से मनाई गई। मुस्लिम परिवार ने बकरे का फोटो लगा केक काटकर बकरीद मनाई। बकरी की कीमत का पैसा केरला में आई बाढ़ के पीड़ितों के लिए दिया गया है। बकरे की फोटो लगी केक सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। वहीं मुस्लिम परिवार की इस बकरीद की लोग सराहना कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: तस्वीरों में देखिए ईद उल जुहा के मौके पर एक दूसरे को दी गई मुबारकबाद

सोशल मीडिया पर चर्चा में आई ये फोटो
दरसअल मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में रहने वाले नवाब गुल चमन शेरवानी के परिवार ने बुधवार को बकरीद कुछ इस तरह मनाई कि वो सुर्खियों में हैं। बकरीद के मौके पर उन्होंने बकरे की कुर्बानी केक काटकर दी। गुलचमन शेरवानी ने बताया कि कुर्बानी के लिए उन्होंने केक तैयार कराया और उसपर बकरे का चित्र केक की क्रीम से लगवाकर उसकी कुर्बानी दी। उनका मानना है कि केरल में आई भयंकर बाढ़ ने वहां के लोगों के घर परिवार छीन लिए हैं। लोगों को मदद की जरूरत है। कुर्बानी का असली मकसद ही दूसरों के काम आना है। इसलिए जो बकरीद पर जितनी कीमत का बकरा खरीदा जाता हैं उस रकम को वो केरल में आई बाढ़ से पीड़ितों के राहत के लिए देंगे। इसलिए उन्होंने बकरे का फोटो लगाकर केक काटी हैं।

ईद उल जुहा की नमाज में हुआ कुछ ऐसा कि सभी ने कहा आमीन

पूरे शहर में शांति और अमन से मनाई जा रही ईद
वहीं आगरा में कई जगह नमाज अदा होने के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया। शहर के साथ साथ देहात क्षेत्र में ईद का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश