छवि धूमिल करने का प्रयास
समी आगाई ने कहा कि अभी अंतराष्ट्रीय स्तर पर जो भारत की छवि एक धर्मनिरपेक्षता के रूप में जा रही है, उस छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम वर्ग सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को मानेगा। आज तक किसी भी मुस्लिम नेता ने ये नहीं कहा, कि हम सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को नहीं मानेंगे। अब तो आलम ये हो गया है कि साफ तौर पर चैलेंज किया जा रहा है। ये किस तरह की भाषा का प्रयोग हो रहा है। ये साजिश है, सिर्फ वोट की और लोकसभा चुनाव 2019 की।