
आगरा। घर की रसोई में सरसों का तेल अमूमन मिलता है। इसका इस्तेमाल सब्जी बनाने में किया जाता है, लेकिन इसके प्रयोग में सावधानी बरतें, नहीं तो ये गंभीर बीमारी को जन्म दे सकता है। ये कहना था ग्वालियर मेडिकल कॉलेज के डॉ. अचल गुप्ता का। डॉ. गुप्ता ने यूपीएसीकॉन के साइंटिफिक सेशन में इस बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
किडनी में पथरी का बन रहा कारण
ग्वालियर मेडिकल कॉलेज के डॉ. अचल गुप्ता ने बताया कि यूपी व एमपी में पित्ताशय व किडनी में पथरी के मामले बढ़ रहे हैं। किडनी में पथरी का कारण कठोर पानी व पित्ताशय में बार-बार तेल को गरम कर प्रयोग करना है। विशेषकर सरसों के तेल दो बार-बार गरम कर प्रयोग करने पर हाइट्रोकार्बन बढ़ जाते हैं, जो पित्ताशय में पथरी व कैंसर की संभावना को बढ़ा देते हैं। इसके साथ 8-10 घंटे तक खाने में अंतराल होने से पित्त रस गाड़ा हो जाता हो, जिससे पथरी की सम्भवना बढ़ जाती है।
Published on:
25 Nov 2018 07:48 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
