17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार की लहर में कांग्रेस, रालोद की जमानत जब्त, देखें किसे कितने वोट मिले

आगर नगर निगम का चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नवीन जैन ने जीत हासिल की है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Dec 01, 2017

Result, election, Live Uttar Pradesh Civic Polls Result,Nagar Nigam Election Result, nagar nikay election result, UP Chunav 2017, up chunav result, up chunav result 2017,UP Civic Polls Result, UP Civic Polls Result 2017, Up election,Up Election 2017,up election news, up election result, UP election result 2017,UP Local Body Election Result,up local body polls,UP local body polls result, UP Municipal Election, UP Municipal Election 2017,UP Municipal Election Result, UP Municipal Election Result 2017, up nagar nigam chunav, up nagar nigam chunav 2017,UP nagar nigam election, UP nagar nigam election 2017,up nagar nigam election result,up nagar nigam election result 2017, UP Nagar Nigam Result, up nagar nikay chunav, up nagar nikay chunav 2017, up nagar nikay election 2017, up nagar nikay election result, up nagar nikay election result 2017, up nagar palika chunav, Uttar Pradesh Local Body, agra nagar nigam, BJP, BSP, SP, congress

agra nagar nigam

आगरा। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की मतगणना हो गई है। आगर नगर निगम का चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नवीन जैन ने जीत हासिल की है। वे भारतीय जनता पार्टी के छठवें मेयर हैं। जब से आगरा नगर महापालिका को नगर निगम बनाया गया है, तब से यहां भाजपा का ही मेयर है। मेयर के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में थे। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी दिगम्बर सिंह धाकरे की जमानत बच गई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, पूर्व मंत्री चौधरी बशीर, राष्ट्रीय लोकदल और आम आदमी पार्टी (आप) समेत अन्य सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

आपके वार्ड से कौन जीता और कितने वोट मिले, देखें चुनाव परिणाम विस्तार से

3671 मतदाताओं ने चलाया नोटा
आगरा नगर निगम में कुल मतदाता 12,67,595 हैं। इनमें से 5,09,570 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 40.2 फीसदी मतदान हुआ। भाजपा को 17.19 फीसदी वोट मिले हैं। निकटतम प्रतिद्वंद्वी बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी दिगम्बर सिंह धाकरे को 11.36 प्रतिशत वोट मिले हैं। अन्य सभी प्रत्याशियों को 11.42 फीसदी मत मिले हैं। 3671 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। इसका मतलब है कि वे किसी को भी चुनना नहीं चाहते हैं।

किस पार्टी के कितने पार्षद
नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर 52, बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर 28, समाजवादी पार्टी की टिकट पर पांच और कांग्रेस की टिकट पर दो प्रत्याशी जीते हैं। 13 निर्दलीय जीते हैं, जो सपा और कांग्रेस के पार्षदों की संख्या से करीब दोगुने हैं। नगर निगम में कुल 100 वार्ड हैं। भारतीय जनता पार्टी को पहली बार इतना व्यापक समर्थन मिला है। मेयर पद पर भाजपा के नवीन जैन 74 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीते हैं, जो एक रिकॉर्ड है।


किसे कितने वोट मिले
नवीन कुमार जैन भाजपा को 2,17,881
दिगम्बर सिंह धाकरे बसपा को 1,43,559
राहुल चतुर्वेदी सपा को 49,788
चौधरी बशीर निर्दलीय को 35,243
विनोद बंसल कांग्रेस को 22,554
विमल निर्दलीय को 10,986
लोचन चौधरी राष्ट्रीय लोकदल को 5,373
राजेश गुप्ता आम आदमी पार्टी को 5,219
सुमन श्रीवास्तव निर्दलीय को 4,834
महावीर सिंह निर्दलीय को 3,421
हरीश उर्फ हरीचंद भारतीय स्वतंत्र जनता राज पार्टी को 3,360
अशोक निर्दलीय को 2,210
महेश कुमार चौधरी निर्दलीय को 1,295 वोट