2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी की सबसे छोटी नगर पंचायत स्वामी बाग का परिणाम आएगा सबसे पहले, मात्र 1576 मतों से होगा फैसला

Agra nagar nigam में मतगणना की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मतगणना अभिकर्ता बनाए जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Nov 29, 2017

Swamibagh

Swamibagh

आगरा। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के अंतर्गत तीसरे चरण का मतदान बुधवार को हो रहा है। इसके साथ ही मतगणना की व्यापक तैयारियां पूरी हो गई हैं। आगरा की बात करें तो यहां सबसे पहले स्वामी बाग नगर पंचायत अध्यक्ष का परिणाम घोषित होगा। नगर निगम आगरा में वार्ड का परिणाम पहले आएगा। सबसे बाद में मेयर घोषित होगा।

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और मतपत्र
मतगणना आगरा-कानपुर रोड स्थित मंडी समिति में होगी। समय है सुबह आठ बजे। नगर निगम क्षेत्र में मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से हुए हैं। इसलिए मतगणना में अधिक समय नहीं लगना है। अन्य नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में चुनाव मतपत्र से हुए हैं। इन्हें गिनने में समय लगता है। कोई मतपत्र निरस्त किया जाता है, तो उसे लेकर विवाद हो जाता है। मतगणना में लगाए गए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है कि किस तरह के वोट निरस्त करने हैं और विवाद की स्थिति में क्या करना है।

क्या हैं इंतजाम
उप जिला निर्वाचन अधिकारी निधि श्रीवास्तव ने बताया कि मतगणना में आगरा मेयर के लिए 43 मेज और पार्षद पद के लिए 50 मेज लगाई गई हैं। पांच नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायतों के लिए 95 मेज की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक मेज पर प्रत्येक प्रत्याशी का प्रतिनिधि भी होगा। मंगलवार को पार्षद पद के प्रत्याशियों ने मतदेयस्थल के हिसाब से मतगणना प्रतिनिधि बनाए। मेयर पद के लिए कोई भी मतगणना प्रतिनिधि बनवाने नहीं आया। बुधवार को मतगणना प्रतिनिधि बनवाने का अंतिम दिन है।

उपद्रव किया तो सख्ती
जिलाधिकारी गौरव दयाल ने बताया कि मतगणना स्थल मंडी समिति में कोई भी व्यक्ति बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश नहीं कर पाएगा। यहां आने वाले हर व्यक्ति की कई स्तरों पर जांच होगी। मतगणना की गोपनीयता और पारदर्शिता को बनाए रखना है। मतगणना एजेंट को हर स्तर पर संतुष्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन किसी दबाव में नहीं आएगा। कोई यह न सोचे कि हल्ला-गुल्ला करके मतगणना को प्रभावित कर लेगा। उपद्रव करने वालों के साथ सख्ती की जाएगी।