19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नववर्ष संवत 2075 के आगमन का स्वागत, भगवान भास्कर को दिया गया अर्घ्य

हिंदू नववर्ष के आगमन पर आतिशबाजी का नजारा भी कई जगह देखने को मिला।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Mar 18, 2018

Nav varsh samvat 2075

Nav varsh samvat 2075

आगरा। हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को धूमधाम से मनाया जा रहा है। आगरा में संस्कार भारती आगरा द्वारा नव संवत्सर 2075 के आगमन का स्वागत बल्केश्वर घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर और हवन पूजन के साथ आरती करके किया गया। वहीं नववर्ष के आगमन पर आतिशबाजी का नजारा भी कई जगह देखने को मिला। भारतीय पंचांग में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नए साल का आरंभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें -

एलएलबी के छात्र ने फुटपाथ पर रहने वाली मासूम के साथ की दरिंदगी, पहुंचा सलाखों के पीछे

पशु चिकित्सा अधिकारी को मिली जान से मारने की धमकी, इस पत्र ने मचा दी खलबली

यहां हुआ आयोजन
संस्कार भारती आगरा द्वारा नव संवत्सर 2075 के आगमन का स्वागत बल्केश्वर घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर और हवन पूजन के साथ आरती करके किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सतीश अग्रवाल अखिल भारतीय संयोजक सेवा भारती एवं महासचिव केशव धाम पूर्व सह क्षेत्र कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें -

एक दिन में बनेगा सपनों का घर, आई ऐसी नई थ्री डी प्रिंटिंग तकनीक

भारतीय वास्तुकला का 100 वर्ष पुराना इतिहास दिखाने के लिए शुरू हुई आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन की कॉन्फ्रेंस

विधि विधान से हुई पूजा
दो ब्राह्मणों ने पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना और हवन कराया। तत्पश्चात सूर्य देव की आरती हुई। सभी भक्तजनों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। सभी ने एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आगरा मध्य क्षेत्र इकाई संस्कार भारती के महामंत्री डॉ. केशव शर्मा, संस्कार भारती उत्तर प्रदेश विधा प्रमुख राजेश पंडित, कार्यक्रम संयोजक जवाहर लाल शर्मा, धर्मेंद्र यादव, अर्चना पंडित, गोपाल खरे, सौरभ खरे, अभिनव एवं बहुत सारी माताएं बहनें उपस्थित थीं। I

ये भी पढ़ें-

फूलपुर और गोरखपुर की हार के बाद भाजपा ने लोकसभा 2019 की तैयारी की शुरू, ये होंगे कार्यक्रम

ग्लोबल वार्मिंग पर नियंत्रण के साथ पानी की बचत करेगी वास्तु की ये नई तकनीक