9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Navratri 2018 Date: इस अद्भुत संयोग में करें शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा का पूजन, यहां देखें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि 2018 का शुभारम्भ 10 अक्टूबर दिन बुधवार से होने जा रहा है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Oct 08, 2018

आगरा। शारदीय नवरात्रि 2018 का शुभारम्भ 10 अक्टूबर दिन बुधवार से होने जा रहा है। शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा की नौ दिनों तक विधि विधान से पूजा जो करता है, मां उसकी हर मुराद पूरी करती हैं। मां दुर्गा की नौ दिन तक अलग-अलग रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि जो भी भक्त सच्चे मन से मां दुर्गा के नौ रूप मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और मां सिद्धिदात्री की सच्चे मन से पूजा करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है।

ये भी पढ़ें - देवी मां के क्रोध से बचने के लिए और इस बार उन्हें प्रसन्न करने के लिए पहले ही कर लें तैयारी, कलश स्थापना और पूजन के लिए इन सामग्री की पड़ेगी जरुरत

कलश स्थापना का यहां देखें शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि 10 अक्‍टूबर को सुबह 7:25 बजे तक नवरात्रि का कलश स्थापित कर सकते हैं। यदि किसी कारणवश इस समय में कलश स्थापित नहीं कर पाते हैं तो आप 10 अक्‍टूबर को ही सुबह 11:36 बजे से लेकर दोपहर 12:24 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में भी कलश की स्‍थापना कर सकते हैं। डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष रूप से ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें - इस दिन से शुरू हो रही है नवरात्रि, नौ दिन तक होगी माता की पूजा, बजाएं इन गानों को झूम उठेंगे लोग


इस तरह करें मां की पूजा
ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि सबसे पहले कलश स्थापना होती है। इसके लिए शुभ मुहूर्त देख लें। उससे पहले आप जिस जगह कलश स्थापित कर रहे हैं, उस जगह को शुद्ध कर लें। कहने का आशय है उस स्थान को अच्छी तरह साफ करने के बाद गंगाजल का छिड़काव कर लें। यदि आप चाहें तो कलश स्थापना से पहले उस जगह को गाय के गोबर से लीप भी सकते हैं। अब इस जगह पर लकड़ी की एक चौकी रखकर इस पर लाल रंग का कपड़ा बिछा दें। इसके बाद मिट्टी के एक सकोरे में जौ बोकर इसके ऊपर जल से भरा हुआ कलश रख दें। कलश के किनारे चारों तरह अशोक के पेड़ के पत्ते लगाकर इसे एक मिट्टी के दिये से ढंक दें और इसके ऊपर एक दीप प्रज्जवलित कर दें। ये दीपक नौ दिन तक जलता रहना चाहिये।

ये भी पढ़ें - Shardiya Navratri : इस बार नाव में सवार हो कर आएंगी मां दुर्गा, जानें कब शुरू हो रहे नवरात्रि