इस वर्ष के नवरात्रों द्वितीय तिथि का क्षय हो रहा है जबकि पंचमी तिथि की वृद्धि हो रही है। बावजूद इसके इस वर्ष नवरात्र पूरे हैं। नवरात्रि में विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए, इससे मां दुर्गा की कृपा की बनी रहती है। कलश स्थापना भी शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए। इस बार घट स्थापना के लिए प्रात: 6.53 से 9.13 बजे तक तुला लग्न एवं लाभ के चौघडिय़ा मुहूर्त है, जबकि सुबह 9.13 बजे से 11.31 बजे तक वृश्चिक लग्न एवं अमृत के चौघडिय़ा मुहूर्त रहेगा।