5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा

हजारों लोग पइयां-पइयां जा रहे करौली, चार दिन में पहुंचेंगे, देखें वीडियो

आगरा से करौली 250 किलोमीटर दूर है। पैदल यात्री भरतपुर न जाकर फतेहपुर सीकरी से सीधे जाते हैं।

Google source verification

आगरा। नवरात्र 18 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इससे पहले ही कैला देवी करौली (राजस्थान) जाने की होड़ मची हुई है। भीषण गर्मी के बाद भी उत्साह में कोई कमी नहीं है। आगरा में इन दिनों श्रद्धा का अतिरेक दिखाई दे रहा है। रोजाना हजारों लोग पैदल-पैदल करौली जा रहे हैं। जय माता दी बोलते हुए चले जा रहे हैं। इनमें महिलाएं हैं, पुरुष हैं और बच्चे भी हैं। सब उत्साहित हैं। ऐसा ही दल हमें मिला महात्मा गांधी रोड पर आगरा कॉलेज खेल मैदान के सामने। हमने बातचीत की तो सबने कहा कि हमारी श्रद्धा है पैदल जाने की। एक छोटी सी बच्ची तो तीसरी बार करौली जा रही है। एक रिक्शे में सामान भरा हुआ है। इसे भी बच्चे ही खींच रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि पैदल जाने में उन्हें अच्छा लगता है। ये दल कमलानगर का रहने वाला है। आगरा से करौली 250 किलोमीटर दूर है। पैदल यात्री भरतपुर न जाकर फतेहपुर सीकरी से सीधे जाते हैं। ये लोग 16 मार्च को करौली पहुंचेंगे। लौटते में बस से आएंगे। वीडियो में देख सकते हैं इनका उत्साह।

ये भी पढ़ें

image