
NEET Student Dies in Agra: यूपी की ताजनगरी आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में गुरुवार सुबह उस समय कोहराम मच गया। जब आगरा जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर के 17 साल के बेटे की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में तैनात डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका 17 साल का बेटा आदित्य सिंह नीट की तैयारी कर रहा था। घटना शास्त्रीपुरम के कृष्णा लोक अपार्टमेंट की है। घटना की जानकारी हाेने पर अपार्टमेंट के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पिता ने पुलिस को बताया आदित्य नीट की तैयारी कर रहे थे। गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह बालकनी में मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान नीचे गिर गए। डाक्टर वीरेंद्र सिंह अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 207 में रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। छोटे बेटे 17 वर्षीय आदित्य सिंह बारहवीं के छात्र थे। वह आकाश इंस्टीट्यूट से नीट की तैयारी कर रहे थे। वह बेहद प्रतिभाशाली थे।
परिजनों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे आदित्य किसी से मोबाइल पर बात कर रहे थे। वह बालकनी में खड़े हुए थे। इसी दौरान तेज आवाज होने और लोगों का शोर सुनाई देने पर परिवारीजन बालकनी में पहुंचे। थाना प्रभारी सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों का कहना है कि बालकनी से लगा हुई ही सीढ़ियां हैं और आदित्य की मौत सीढ़ियों से गिरने के कारण हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
Published on:
23 Nov 2023 03:59 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
