12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति से झगड़ा होने के बाद पड़ोसी युवक से पहुंची थी मदद मांगने, युवक ने मजबूरी का इस तरह उठाया फायदा…

पीड़िता ने थाना मलपुरा में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Nov 20, 2019

आगरा। पति से झगड़ा हुआ तो महिला मदद मांगने के लिए पड़ोसी युवक के पास पहुंच गई, लेकिन उसे क्या मालूम था कि मदद करने के बजाए युवक उसके साथ घिनौना काम करेगा। आरोप है कि युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता ने थाना मलपुरा में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - स्पा सेंटर्स में चलता गंदा खेल, जानिये किस तरह फस रही युवतियां, किस परिवार से रखती हैं ताल्लुक


ये है मामला
थाना क्षेत्र के गांव में मंगलवार शाम 4 बजे एक महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर पत्नी गांव के एक युवक के पास पति की पुलिस से शिकायत करने के लिए पहुंच गई। युवक उसे थाने ले जाने की बोलकर बाइक से अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक ने बाइक को सूनसान जगह पर रोककर दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने पीड़ित महिला से कहा कि अगर इसके बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा। इसके बाद युवक महिला को छोड़कर मौके से भाग गया।

ये भी पढ़ें - Weather Alert: कड़ाके की सर्दी के लिए हो जाएं तैयार, मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन में बदल जायगा पूरी तरह मौसम

थाने लेकर पहुंचे परिजन
बदहवास हालत में महिला रात को घर पहुंची। उसकी हालत देख घरवालों के होश उड़ गए। महिला ने इसकी जानकारी मायके वालो को दीं। सूचना मिलते ही महिला के परिजन आ गए। वे उसे लेकर बुधवार को थाना मलपुरा पहुंच गए। परिजनों ने प्रकरण की जानकारी पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें - शादी के 10 दिन बाद नई दुल्हन के पति के मोबाइल पर आया फोन, 12वीं का छात्र बोला आपकी पत्नी से..., इसके बाद जो हुआ...

ये बोले थानाध्यक्ष
एसओ मलपुरा महेश कुमार यादव ने बताया है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पीड़ित महिला ने तहरीर दी है। महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इनपुट: देवेश शर्मा

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग