22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाइजीरियन ‘नटवरलाल’ गिरफ्तार, गुरुग्राम में रह रहा था गर्लफ्रेंड के साथ

Andrew Daniel एंड्रयू डेनियल दिल्ली, मुम्बई और राजस्थान में रैकेट चलाता था। उसके पास से एक लैपटॉप, तीन मोबाइल और नाइजीरियन पासपोर्ट बरामद हुआ है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Jul 16, 2019

Nigerian Andrew Daniel

नाइजीरियन ‘नटवरलाल’ गिरफ्तार, गुरुग्राम में रह रहा था गर्लफ्रेंड के साथ

आगरा। साइबर क्राइम यूनिट, रेंज कार्यालय ने आगरा के व्यापारी से से 33 लाख रुपए की ठगी करने वाले नाइजीरियन नागरिक Andrew Daniel को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। एंड्र्यू डेनियल दिल्ली, मुम्बई और राजस्थान में रैकेट चलाता था। उसके पास से एक लैपटॉप, तीन मोबाइल और नाइजीरियन पासपोर्ट बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें- Agra SSP बबलू कमार ने कहा- पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति

यह भी पढ़ें- Agra Metro का काम पकड़ेगा गति, दो दिन में होगा 9 स्टेशनों का सर्वे

क्य़ा है मामला

पकड़े गया सरगना नाइजीरिय नागरिक एंड्रयू डेनियल (31) है। इंड्रयू डेनियल मीडिया का कोर्स करने के लिए स्टूडेंट वीजा पर 2011 में मुंबई आया था। यहां उसका ठगी करने वाले जालसाजों से संपर्क हो गया। वर्ष 2015 में एंड्रयू के स्टूडेंट वीजा की अवधि समाप्त हो गई। लेकिन इसके बाद भी वह ठिकाने बदल-बदल कर भारत में ही रहता रहा।

यह भी पढ़ें- समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता गोली खाने और जेल जाने को तैयार: रामजीलाल सुमन

33 लाख रुपए की हुई थी ठगी

वर्ष 2018 में एंड्रय़ू ने आगरा के दवा व्यापारी अवध नारायण त्रिपाठी को घोड़ों की शक्तिवर्द्धक दवा के कारोबार का झांसा फंसाया। अधिक मुनाफे के लालच में आकर नारायण त्रिपाठी एंड्रयू को 33 लाख रुपए दे बैठे। जब उन्हें पता चला कि वह ठगी के शिकार हो गए हैं तो उन्होंने अक्टूबर 2018 में में थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया। इसी मामले में आईजी आगरा रेंज ए. सतीश गणेश ने साइबर क्राइम यूनिट को जांच के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें- बेटी के अफेयर के बारे में पता चला तो पिता ने उतार दिया मौत के घाट

गुरुग्राम में रहा था गर्लफ्रेंड के साथ
सोमवार को आगरा पुलिस टीम ने गुरुग्राम से आरोपी एंड्रयू डेनियल को गिरफ्तार कर लिया। एंड्रयू यहां एक किराए के मकान में अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ रह रहा था। पुलिस के मुताबिक एंड्रय़ू के गिरोह के तार राजस्थान, मुंबई, दिल्ली एनसीआर में फैले हुए हैं।