उत्तर प्रदेश के पहले चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। वहीँ कुछ लोग अवैध तरीकों का इस्तेमाल करने की कोशिश में लगे हुए हैं।
आगरा के एक पोलिंग बूथ के बहार सोशल मीडिया पर वोट डालने के बाद वोटिंग श्याही मिटाने का वीडियो नजर आ रहा है। यह वीडियो आगरा के अशोक नगर बूथ 46 का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है की इस तरह के तरीकों से लोग फर्जी मतदान करने की कर रहे हैं कोशिश।
निकाय चुनाव के पहले चरण में आज 37 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। मतदान के लिए प्रदेशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके बाद दूसरे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी। 13 मई को नतीजों का ऐलान होगा।