
आगरा। देवगुरु बृहस्पति तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। वे यहां 13 माह तक रहेंगे। ग्रहों के इस परिवर्तन का बहुत बड़ा असर होने जा रहा है। ग्रहों में बृहस्पति को गुरु व मंगल को सेनापति कहा जाता है। ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि सामान्यतौर पर बृहस्पति गोचर में दो, पांच, सात, नौ व 11वें स्थानों में होने पर शुभ फल प्रदान करता है। वहीं ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस परिवर्तन से महंगाई से बड़ी राहत मिलने जा रही है।
ये बोले ज्योतिषाचार्य
ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि बृहस्पति मित्र मंगल के घर में प्रवेश कर रहा है परन्तु मंगल ग्रह उष्ण होने से अनुकूल-प्रतिकूल दोनों ही फल देगा। उन्होंने बताया कि ग्रहों की चाल बदलेगी। सत्ता पक्ष व विपक्ष के मध्य आरोप-प्रत्यारोप का वातावरण रहेगा। सबसे बड़ी बात घी, तेल, पेट्रोल, डीजल आदि के मूल्य में वृद्धि का क्रम बना रहेगा और वहीं दाल व अन्न के भाव में गिरावट आ सकती है। सत्ता पक्ष जनता के हित में अनेक कार्यों की योजना बना सकती है।
ये भी पढ़ें - धनु राशि वालों के लिये आज संकट भरा दिन, कुंभ राशि वालों को होने जा रहा ये बड़ा फायदा, जानिये अन्य राशि के जातकों का कैसा रहेगा आज का दिन....
ईधन की कीमत में आ सकती है तेजी
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि वृश्चिक राशि में गुरु के परिवर्तन से भारतीय राजनीति पर विशेष प्रभाव दिखाई देगा। मंत्रालय में बदलाव या राज्यसभा में भी पदों की वृद्धि की जा सकती है। वित्तीय योजनाओं को बल तो मिलेगा, लेकिन देश की आर्थिक स्थिति खराब भी हो सकती है। ईधन की दर में भी तेजी आने की आशंका है, साथ ही विधिक पक्ष में भी अभूतपूर्व बदलाव देखे जाएंगे। टेक्नोलॉजी की दिशा में विस्तार होगा।
Updated on:
11 Oct 2018 06:05 pm
Published on:
11 Oct 2018 12:14 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
