18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘चांद’ ने हठ किया तो रूठ गई चांदनी, करवाचौथ के दिन उजड़ गए तीन घर

करवाचौथ पर ताजनगरी में अलग-अलग स्थानों पर तीन महिलाओं ने आत्महत्या कर ली। इस सभी की वजह बहुत छोटी सी बात को लेकर थी। जानिए पूरी घटना-  

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Prateek Pandey

Nov 02, 2023

three_women_committed_suicide

आगरा में अलग अलग जगहों पर तीन महिलाओं के शव फंदे पर लटके हुए मिले। पुलिस को उनकी खुदकुशी की सूचना दी गई तो शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।
आपको बता दें करवाचौथ का पर्व सिर्फ पति की दीर्घायु के लिए विवाहिता के निर्जला व्रत तक ही सीमित नहीं है। ये पर्व जहां पत्नी के प्रेम और समर्पण का प्रतीक है तो करवाचौथ पर सुहागिनों का उल्लास, उमंग अवर्णनीय होता है। लेकिन, मामूली तकरार में तीन दंपती ने संस्कार और संस्कृति से ओतप्रोत इस करवाचौथ को खराब कर दिया। किसी के चांद ने हठ किया तो किसी की चांदनी रूठ गई। विवाहितों ने अलग-अलग कारण से आत्महत्या कर ली।

पहली घटना
पहली घटना मोहनपुरा रकाबगंज की रहने वाली 20 वर्षीय शिवानी की है। शिवानी की शादी इसी फरवरी में संदीप के साथ हुई थी। मोहनपुरा में किराए के मकान में दंपती रह रहे थे। यह शिवानी को पहली करवाचौथ थी।
स्वजन के अनुसार शिवानी सोमवार का मां के पास आई थीं। मंगलवार को बाजार करवाचौथ के व्रत का सामान खरीदा था। इसी बीच संदीप ने शिवानी को फोन करके घर बुला लिया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। मंगलवार शाम शिवानी ने चुनरी से गले पर फंदा कस आत्महत्या कर ली। एसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि स्वजन द्वारा तहरीर देने पर कार्रवाई की जाएगी।


दूसरी घटना
इंस्पेक्टर शाहगंज आलोक कुमार ने बताया कि काशीराम कालोनी, पथौली निवासी लता का शव फंदे पर लटका मिला। उसका पति चमन ड्राइवर है। 12 साल पहले शादी हुई थी, दो बच्चे हैं। सुबह दस बजे घटना हुई। पुलिस को दोपहर को सूचना मिली। पति-पत्नी में विवाद हुआ था। लता का मायका मथुरा में है। मायके वालों को भी सूचना दी गई है।


तीसरी घटना
तीसरी घटना शिवा कुंज, केके नगर (सिकंदरा) की है। प्रिया की शादी नौ साल पहले अमन के साथ हुई थी। जानकारी ने अनुसार शिवाकुंज में किराए पर रहने वालीं 26 वर्षीय प्रिया अपने पति अमन और दो बच्चों के साथ किराए पर रहती थीं। वो चार महीने पहले ही यहां आई थीं। शादी को नौ साल हो गए थे। दंपती नालंदा (बिहार) के मूल निवासी हैं। अमन जूता फैक्ट्री में काम करता है और प्रिया घर पर बुटीक चलाती थी।
पुलिस के अनुसार परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कई दिन से बातचीत बंद थी। बुधवार सुबह दोनों बच्चों को स्कूल भेजने के बाद प्रिया कमरे में चली गईं। अमन काम से बाजार तक गया था। सुबह करीब 10 बजे अमन लौटा तो प्रिया को चुनरी के फंदे पर पंखे से लटका देखा। पड़ोसियों की मदद से प्रिया को फंदे से उतारा, तब तक मृत्यु हो चुकी थी। मामूली विवाद को लेकर इतना बड़ा कदम उठाया बताया जा रहा है।

प्रमोद कुशवाहा की रिपोर्ट