1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा में अनूठा प्रयोग, डाॅक्टरों को सिखाने आया ‘आॅन व्हील इंस्टीटयूट‘

आॅन व्हील इंस्टीटयूट ने रेनबो और एसएन मेडिकल काॅलेज के डाॅक्टरों को सर्जरी के आधुनिक तरीकों का दिया प्रशिक्षण  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 29 Apr 2018, 4:02 PM IST

health

आगरा। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उददेश्य से आगरा में पहली बार एक अनूठा प्रयोग हुआ। आॅन व्हील्स मोबाइल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट दिल्ली से आगरा आया और यहां के डाॅक्टरों को सर्जरी की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया।

कौशल भारत मिशन के अनुरूप सभी को चिकित्सा
डाॅक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाॅफ को मेडिकल या सर्जिकल कौशल हासिल करने अच्छे संस्थानों में जाने के बारे में आपने सुना होगा, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ कि एक पूरा का पूरा इंस्टीट्यूट डाॅक्टरों को सिखाने आगरा आया। रेनबो हाॅस्पिटल के निदेशक डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा आगरा में एसएन मेडिकल काॅलेज और रेनबो हाॅस्पिटल के डाॅक्टरों के ज्ञानवर्धन और मरीजों की बेहतरी के लिए पिछले लंबे समय से इस आॅन व्हील ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट को आगरा लाने के लिए प्रयासरत थे। रविवार को यह आॅन व्हील इंस्टीटयूट आगरा पहुंचा। यहां के डाॅक्टरों को सर्जरी के आधुनिक तरीकों का प्रशिक्षण दिया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए ट्रेनिंग प्रोसेज में पहले 11 से 2 बजे के बैच में रेनबो हाॅस्पिटल के डाॅक्टरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके बाद दूसरा बैच अपराहन 3 से शाम 6 बजे तक चला, जिसमें एसएन मेडिकल काॅलेज के पीजी छात्रों ने सर्जरी के कौशल सीखे। दोनों ही बैच में 14-14 डाॅक्टर्स शामिल रहे।

28 चिकित्सकों ने लिया प्रशिक्षण
इस तरह पहली बार हुए इस प्रयोग में कुल 28 डाॅक्टरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इससे पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन रेनबो हाॅस्पिटल के डॉ. हिमांशु यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान रीजनल सेल्स मैनेजर संदीप त्यागी, एरिया बिजनेस मैनेजर, यादवेंद्र, एकाउंट मैनेजर जितेश जैन, प्रोडक्ट स्पेशलिस्ट अंशुल पचौरी, रेनबो हाॅस्पिटल के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. राजीव लोचन शर्मा, डॉ. मनप्रीत शर्मा, डॉ. दीक्षा गोस्वामी, डॉ. शैमी बंसल, राकेश आहूजा, अमृतपाल सिंह चड्ढा, लवकेश गौतम, तरुण मैनी, आदि मौजूद थे।

ये है आॅन व्हील ट्रेनिंग इंस्टीटयूट
डॉ. हिमांशु यादव ने बताया कि भारत सरकार के कौशल भारत मिशन के अनुरूप इस आॅन व्हील सर्जिकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट को हाल ही में लांच किया गया है। यह देश के अधिकांश मेट्रो शहरों में डाॅक्टरों को सर्जरी की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दे रहा है। इसका बडा लाभ यह है कि अब तक डाॅक्टरों को अपना ज्ञान बढ़ाने के लिए खुद अच्छे संस्थानों में जाना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें जाने की जरूरत नहीं बल्कि खुद इंस्टीटयूट उनके पास चलकर आता है। इसका लाभ अप्रत्यक्ष रूप से मरीजों को ही पहुंचता है। इस सर्जिकल ट्रेनिंग सेंटर का उदघाटन पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने किया था। आगरा में यह पहली बार डाॅक्टरों को प्रशिक्षण देने पहुंचा है।

मरीजों तक बेहतर सेवाएं पहुंचाना है उददेश्य
रेनबो हाॅस्पिटल के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. राजीव लोचन शर्मा ने बताया कि यह आॅन व्हील ट्रेनिंग इंस्टीटयूट अपने आप में एक अनूठा प्रयोग है। इससे न सिर्फ चिकित्सकों को सुविधा होगी बल्कि यह अपने व्यापक शिक्षा कार्यक्रमों, अपनी पहुंच, तकनीकी संसाधनों और व्यापक अनुभव के साथ देश के लोगों तक उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाएगा। अनुभवी डाॅक्टर और सर्जन आधुनिक तकनीकों के माध्यम से यह प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

सर्जरी के आधुनिक तरीकों से करा रहा रूबरू
प्रशिक्षण का अपना अनुभव जाहिर करते हुए रेनबो हाॅस्पिटल की डॉ. दीक्षा गोस्वामी, डॉ. मनप्रीत शर्मा एवं डॉ. शैमी बंसल ने बताया कि यह आॅन व्हील मोबाइल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट देश भर के मेडिकल काॅलेजों और अस्पतालों की यात्रा करते हुए उभरते सर्जनों एवं पैरामेडिकल स्टाॅफ को जनरल सर्जरी, लेप्रोस्कोपी सर्जरी, गेस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी, कार्डियो थोरेसिक सर्जरी, आॅर्थोपेडिक प्रक्रियाओं, न्यूरोलाॅजी, गाइनेकोलाॅजी, कोलोरेक्टल, हैंड एंड नेक, पीडिएट्रिक, यूरोलाॅजी, संक्रमण की रोकथाम और ओटी प्रबंधन पर प्रशिक्षित करेगा।

इन कोर्सेज पर दी गई ट्रेनिंग
- एथिस्किल कोर्सेज
- बेसिक लैप कोर्सेज
- स्टेप्लिंग कोर्सेज
- एनर्जी कोर्सेज

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश