31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया कप में भारत पाकिस्तान भिड़ेंगे दुबई में लेकिन, आगरा में बड़ा ‘खेल’

भारत पाक मैच से पहले आगरा में बड़ा दांव, एसएसपी ने दिया थाना प्रभारियों को दिया सटोरियों को पकड़ने का टास्क
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 19 Sep 2018, 10:11 AM IST

आगरा। भारत पाक मैच आज दुबई में होने वाला है। लेकिन, इससे पहले ही आगरा में बड़ा खेल खेला जा रहा है। इसकी सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। पुलिस ने भारत पाकिस्तान मैच पर सट्टा लगाते हुए नौ सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक लाख रुपये से अधिक की रकम बरामद की गई। पुलिस सट्टेबाजों से जानकारी जुटाकर अन्य सटोरियों पर भी कार्रवाई करने का प्रयास कर रही है। ये सट्टा एक मकान में चल रहा था। पुलिस ने मोबाइल और लैपटॉप से सट्टेबाजों के अन्य संबंधों का पर्दाफाश करने के लिए कोशिशें शुरू कर दी है।

online satta King के 'बेताज बादशाह' के लिए बुरी खबर, अब हाईकोर्ट से ही मिलेगी रिहाई

आॅनलाइन सट्टेबाज का मास्टर माइंड श्याम बोहरा पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जेल की सलाखों के पीछे है। लेकिन, शहर में सट्टेबाज फिर भी सक्रिय हैं। क्रिकेट में भारत पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मुकाबला बुधवार को होगा। इस मुकाबले में हार जीत का दांव और लाखों रुपये के सट्टेबाजी की सूचना पुलिस को मिली थी। थाना सदर सीओ उदयराज सिंह के मुताबिक सूचना पर बालूगंज स्थित बॉबी के मकान में छापा मारा गया। यहां भारत पाकिस्तान के मैच पर सटटा लगाया जा रहा था। छापे में नौ बड़े सटोरियों को पकड़ा। इनके पास से लैपटॉप, मोबाइल और एक लाख सत्तर हजार से अधिक रुपये जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने इन सटोरियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बॉबी पुत्र पूरनचंद निवासी बालूगंज, विशाल शहजादी मंडी, कपिल गुप्ता नौलक्खा, रोहित ईदगाह कटघर, अजय शुक्ला निवासी धाकरान, विनोद सदर, रवि निवासी डौकी, ठाकुर निवासी ताजगंज को गिरफ्तार किया है।

एशिया कप में बड़ा सट्टा
एशिया कप में आज भारत पाकिस्तान का मैच है। इसके लिए बड़े स्तर पर सटटा लगाया जा रहा है। शहर में सटोरिए सक्रिय हो गए हैं, इनके द्वारा होटल भी बुक किए गए हैं। शहर के अलग अलग क्षेत्रों में भी सटटोरियों द्वारा सट्टा लगवाया जा रहा है। पुलिस सूचना जुटाने के बाद छापे मारने में लगी है। एसएसपी अमित पाठक ने थाना प्रभारियों को सटोरियों को पकड़ने का टास्क दिया है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश