20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों के लिए खुशी की खबर, जैविक खाद के प्रयोग से पैदा किए तीन गुना आलू

अरसेना गांव के किसान राम खिलौना के एक बीघा खेत में आलू का 150 कुंतल से अधिक उत्पादन, गोष्ठी आयोजित कर विभान्न गांव के किसानों को जैविक खाद के लिए किया प्रेरित

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Mar 11, 2019

farmer

pototo

आगरा। अरसेना के किसान राम खिलौना के खेत में आलू का उत्पादन देख हैरान थे। जितने क्षेत्र में एक पैकेट आलू पैदा होता है, वहां तीन तीन पैकेट आलू जमीन से निकल रहा था। कारण पूछा तो जवाब मिला जैविक खाद का असर है। जिसे पिछले तीन साल से प्रयोग किया जा रहा है। इस मौके पर जैविक खाद के लिए प्रेरित करने को किसानों के लिए गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें लगभग एक दर्जन गांव के डेढ़ सौ किसानों ने भाग लिया।

खेती में बताई जैविक खाद की जरूरत
गोष्ठी के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला कृषि अधिकारी भंवर पाल सिंह ने कहा कि जनसंख्या बढ़ रही है और खेत सिकुड़ रहे हैं। इसलिए उत्पादन को बढ़ाना बेहद आवश्यक है। एनीमल बेस्ड जैविक खाद सबसे अधिक असरदार होती है, क्योंकि इसमें खेतों को सभी आवश्यक 16 तत्व प्राप्त होते हैं। यदि मिट्टी की देखभाल सही तरीके से की जाए तो वर्ष में तीन फसल तक तैयार की जा सकती हैं। उन्होंने फसल चक्र के बदलने पर भी जोर दिया। साथ ही किसान राम खिलौना बधाई देते हुए तीन गुना अधिक पैदावार को आश्चर्य जनक उपलब्धि बताया।

एक बीघा में सौ बढ़कर हो गए ढाई सौ कट्टे
तीन वर्ष पहले तक अरसोना के किसान राम खिलौना के खेत में मात्र 100 कट्टे आलू की पैदावार होती थी। तीन वर्ष पहले जैविक खाद का प्रयोग किया और आज उत्पादन एक बीघा में 100 कट्टों से बढ़कर ढाई सौ कट्टे हो गया। राम खिलौना कहते हैं कि अन्य किसान एक बीघा खेत में 100 कट्टों का मुनाफा पाएंगे वहीं मुझे 350 कट्टों का मुनाफा मिलेगा। मैं गांव के अन्य किसानों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहा हूं। राम खिलौना ने मौके पर ही खेत के कुछ क्षेत्र की खुदाई करके आलू की तीन गुना पैदावार को दिखाया।

किसानों को दी जानकारी
हिन्द ग्रो मोर मील जैविक खाद कम्पनी के सीईओ पोरस डिबारा ने कम्पनी के 50 वर्ष पूर्ण होने व किसान राम खिलौना को सम्मानित किया। इस मौके पर किसानों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से फतेहसिंह, राम निवास, शिशु, जयवीर, राजू, विजेन्द्र सिंह, करुआ, गोपाल, टीकाराम पंडित, हरी सिंह, भीकम राजपूत, निरंजन सिंह बघेल, मोहन आदि उपस्थित थे। गोष्ठी में अरसेना, रहपुरा अहीर, सींगना रहपुरा जाट, लोह करेरा, मुरण्डा, कठवारी, पनवारी, रुनकता, कासोटी गांव के लगभग 150 किसानों ने भाग लिया। संचालन ओमवीर व धन्यवाद ज्ञापन किसान राम खिलौना ने दिया।