
Special Battalion
आगरा। पीएसी की नजर अब उत्तर प्रदेश में सौहार्द बिगाड़ने वालों पर रहेगी। इसके लिये पीएसी की विशेष बटालियन का गठन किया जायेगा। ये जानकारी एडीजी पीएसी विनोद कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि विशेष बटालियन के गठन के लिये जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जायेगी।
जवानों से किया संवाद
एडीजी पीएसी विनोद कुमार सिंह शुक्रवार को मथुरा के धर्मस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने ताज सुरक्षा में तैनात पीएसी के कैंप का जायजा लिया, जिसके बाद 15वीं बटालियन पीएसी का दौरा किया। इस दौरान एडीजी ने पीएसी के जवानों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को भी जाना।
ये दी जानकारी
एडीजी पीएसी विनोद कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि जल्द ही दंगा नियंत्रण के लिए पीएसी की विशेष बटालियन का गठन किया जाएगा। मेरठ में छह बटालियन को विशेष बटालियन के रूप में चयनित किया गया है। इस बटालियन को आरआरएफ यानि रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स नाम दिया गया है। इसकी जल्द ही अधिसूचना भी जारी की जाएगी।
11 हजार नये जवान भी मिलेंगे
एडीजी पीएसी ने बताया कि इस वर्ष पीएसी को 11 हजार नये जवान भी मिलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी आठ जोन में आरआरएफ की एक-एक बटालियन का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही तीन महिला बटालियन की प्रक्रिया भी जारी है। यह लखनऊ, गोरखपुर और बदायूं में बननी हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
Published on:
03 May 2019 04:43 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
