यहां का मामला
आगरा जगनेर रोड स्थित थाना मलपुरा के कस्बा धनौली में कई सालों पुराना पथवारी मैया का मंदिर बना हुआ है। जिसमें पथवारी मैया की मूर्तियां रखी हुईं थी। रात में असमाजिक तत्वों ने मंदिर में रखी सभी मूर्तियां तोड़ दी। अगले दिन सुबह ग्रामीण जब पूजा करने के लिए गए, तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर मौके पर अन्य ग्रामीण भी जमा हो गए। उन्होंने मंदिर पर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर एसओ मलपुरा फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इस पर ग्रामीण एसओ से भिड़ गए।