
Oath in agra
आगरा। गणतंत्र दिवस की 70वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में 'पत्रिका' की ओर से 26, जनवरी 2020 से 'स्वर्णिम भारत' अभियान का आगाज किया गया है। इसके तहत आमजन से आह्वान किया गया है कि इस साल अपने गांव और शहर को 70 घंटे जरूर दें। रोज साढ़े ग्यारह मिनट शहर या गांव की सफाई और प्लास्टिक से मुक्ति के लिए काम करें। अपने आसपास सफाई रखें, प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और दूसरों को भी प्रोत्साहित करें। स्वाति बाल विद्यालय पीठ स्कूल अमर लोक कॉलोनी, जालमा के सामने, ताजगंज, आगरा में छात्रों को शपथ दिलाई गई।
यह भी पढ़ें
Patrika .com/agra-news/patrika-swarnim-abhiyan-oath-in-bhartiya-bal-vidhya-bhavan-school-5706060/">पत्रिका का स्वर्णिम भारत अभियानः भारतीय बाल विद्या भवन के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ली शपथ
मिलकर काम करेंगे
स्कूल के प्रधानाचार्य सौरभ पाराशर ने बतया कि पत्रिका उत्तर प्रदेश का यह अभियान सराहनीय है। स्कूल पत्रिका का साथ जुड़कर काम करेगा। हमारे विद्यालय के सभी छात्र पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर शिक्षक नुसरत अब्बास, अंजली गोयल, शैला सिद्दीकी, रिजबानो मंसूरी, मालती कुशवाहा, प्रवीन शर्मा ने छात्रों को शपथ ग्रहण कराई। करिश्मा, निशा, काजल, सोहिब, सोहिल, आदित्य, निकिता, खुशबू, अंशिका, सोनी, तोशीब, रेशमा ने व्यवस्थाएं संभालीं।
यह भी पढ़ें
Updated on:
29 Jan 2020 06:46 pm
Published on:
29 Jan 2020 06:41 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
