19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुष्कर्म आरोपियों के Encounter के बाद आगरावासी बोले Welldone हैदराबाद पुलिस, अब मिला देश की बेटी को इंसाफ, जानिए प्रतिक्रियाएं…

हैदराबाद में वेटरनरी डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या करने वाले आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर को आगरावासियों ने सराहा। जानिए क्या कहा।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

suchita mishra

Dec 06, 2019

Encounter

Encounter

आगरा। हैदराबाद में वेटरनरी डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया। पुलिस का दावा है कि वो आरोपियों को घटनास्थल पर सीन रीक्रिएशन के लिए लेकर गई थी, वहां उन्होंने पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और आरोपियों की मुठभेड़ में चारों आरोपी मारे गए। शुक्रवार सुबह जागने के बाद जब लोगों को इस एनकाउंटर की खबर मिली तो देशभर में जश्न का माहौल पैदा हो गया। आगरा में भी तमाम लोगों ने इस एनकाउंटर को लेकर हैदराबाद पुलिस की सराहना की और इसे देश की बेटी के लिए इंसाफ बताया। जानिए किसने क्या कहा।

नारी अस्मिता समिति की संस्थापक डॉ. शशि प्रभा जैन का कहना है कि हैदराबाद की पुलिस ने सही मायने में देश की डॉक्टर बेटी के साथ इंसाफ किया है। अब उसकी आत्मा को शायद शांति मिल सके। ऐसे मामलों में आरोपियों पर तुरंत कार्रवाई जरूरी होती है। हैदराबाद पुलिस इस कार्रवाई के लिए प्रशंसा की पात्र है।

यह भी पढ़ें: नवोदय प्रकरण: नाबालिग होने के कारण तीन छात्रों का नहीं हो सका पॉलीग्राफी टेस्ट, किशोर न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर मांगी अनुमति

वहीं शांति सेना की संस्थापक डॉ. वत्सला प्रभाकर का कहना है कि जब किसी महिला के साथ दुष्कर्म जैसी हैवानियत होती है तो वो शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी टूट जाती है। ऐसे में उसे इंसाफ के लिए वर्षों कोर्ट के चक्कर काटने पड़ते हैं तो उस पर क्या बीतती होगी, इस बात का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। साथ ही इससे आरोपियों के हौसले बुलंद होते हैं। हाल ही उन्नाव के मामले में ये सामने आया है। क्या कसूर था उस लड़की का? पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इंसाफ के लिए वो कोर्ट के चक्कर लगाने को मजबूर हुई। कुछ समय जेल में बंद रहने के बाद आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया। तारीख पर जाते समय उन आरोपियों ने पीड़िता को जिंदा जला दिया। अब वो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। ऐसे मामलों में आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई बहुत जरूरी होती है। हैदराबाद पुलिस को इस कार्रवाई के लिए बधाई।

यह भी पढ़ें: नवोदय प्रकरण: छात्रा के हत्याकांड में एसआईटी तेजी से साक्ष्य जुटाने में जुटी एसआईटी

लीडर्स आगरा के सचिव सुनील जैन का कहना है हमारे देश में निर्भया का कांड जब हुआ था, तब देश में इसी तरह लोग इंसाफ के लिए सड़कों पर उतर आए थे। पीड़िता की मौत के बाद उसके परिवार ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए इंसाफ की मांग की। लेकिन आज इतने सालों बाद भी उसके आरोपी जिंदा हैं। इस तरह के मामलों में आरोप सिद्ध होने के बाद भी आरोपियों के साथ नरमी बरती जाती है, तो इससे पीड़ित ही नहीं उसका पूरा परिवार टूटता है। हैदराबाद की डॉक्टर बेटी के साथ इन आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं। ऐसे में उनके साथ जो हुआ, ठीक हुआ। हैदराबाद पुलिस के इस कदम की सराहना की जानी चाहिए।

आगरा कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. राजकुमारी शर्मा ने कहा कि हैदराबाद पुलिस की इस कार्रवाई के बाद देश की बेटी और परिवार को न्याय मिला है। वहीं शिवाजी नगर निवासी प्रमिला अरोरा ने देश को शर्मसार कर देने वाली हैदराबाद की इस घटना के बाद पुलिस ने जो किया है, वो सराहनीय है। भले ही कानून की दृष्टि से लोग इसे गलत कहें, लेकिन सच यही है कि ऐसे लोग देश के लिए कलंक होते हैं। इनको बख्शा नहीं जाना चाहिए।